RSMSSB CET 2024: राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा स्नातक के लिए आज से करें पंजीकरण, जानें कौन कर सकता है आवेदन
RSMSSB CET 2024: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने आज से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए परीक्षा 25 से 28 सितंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी।
विस्तार
RSMSSB CET 2024: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आज 9 अगस्त, 2024 से सामान्य पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मादवार आधिकारिक वेबसाइट- recruitment.rajasthan.gov.in. पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर, 2024 है।
इस दिन होगी परीक्षा
प्रवेश परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। स्रातक स्तर के लिए CET 21, 22, 23 और 24 सितंबर, 2024 को परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि- वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के लिए CET 23, 24, 25 और 26 अक्टूबर, 2024 को निर्धारित है।
अभ्यर्थियों को 150 प्रश्नों का उत्तर देना होगा और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे और इसे डाक से नहीं भेजा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग एवं सेमीलेयर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं बीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी और एसटी उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- recruitment.rajasthan.gov.in. पर जाएं
- होमपेज पर, खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।