फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB CET 2024 Notification out at rsmssb.rajasthan.gov.in; Registration start from 9 August

RSMSSB CET 2024: राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Tue, 06 Aug 2024 08:33 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 08:33 PM IST
सार

RSMSSB CET Notification: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा 25 से 28 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण भी जल्द ही शुरू होने वाला हैं।

विज्ञापन
RSMSSB CET 2024 Notification out at rsmssb.rajasthan.gov.in; Registration start from 9 August
RSMSSB CET 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RSMSSB CET Notification 2024: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व की घोषणा के अनुसार, पहले यह नोटिस सोमवार 5 अगस्त को जारी होना था, लेकिन नहीं हो सका, इसलिए आधिकारिक नोटिस आज जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

RSMSSB CET 2024: महत्वपूर्ण तिथियां

जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस बार आरएसएमएसएसबी सीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 09 अगस्त, 2024 से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर, 2024 को समाप्त होगी। उम्मीदवारों का इस समय सीमा में ही अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। परीक्षा 25 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

अधिसूचना जारी 06 अगस्त 2024
पंजीकरण प्रक्रिया 09 अगस्त से 07 सितंबर 2024 
एडमिट कार्ड सितंबर के दूसरे सप्ताह तक
परीक्षा की तिथि 25 सितंबर से 28 सितंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएमएसएसबी सीईटी 2024

सीईटी परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, जो कि कुल 300 अंकों के होंगे और परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

विज्ञापन

RSMSSB CET 2024 के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल के साथ आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • दिए गए ऑनलाइन भुगतान तरीकों के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सुनिश्चित करें कि सभी डिटेल सही हैं।
  • अंत में सबमिट पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed