फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021 Declared Check Sarkari Result at rsmssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB Result 2021: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, यहां देखें मेरिट सूची

Wed, 24 Nov 2021 01:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 24 Nov 2021 01:55 PM IST
सार

RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के नतीजों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार अपने नतीजों को बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। खबर में रिजल्ट देखने के लिए सीधा लिंक दिया गया है।

विज्ञापन
RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021 Declared Check Sarkari Result at rsmssb.rajasthan.gov.in
RSMSSB Recruitment 2021 - फोटो : My result plus

विस्तार

RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021:आरएसएमएसएसबी यानी राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से 23 नवंबर को राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परिणाम 2021 जारी कर दिया गया है। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवार जारी किए गए के नतीजों को बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए सीधा लिंक भी यहां दिया गया है। प्राधिकारी की तरफ से मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन राउंड के लिए रोल नंबर दिए गए हैं।

विज्ञापन


RSMSSB ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 18 सितंबर, 2021 को सुबह 10 से 12 बजे के दौरान आयोजित की थी। कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती प्रक्रिया के लिए 2002 पदों पर गैर आदिवासी उप योजना (TSP) के लिए और 252 आदिवासी उप योजना (TSP) के लिए शुरू हुई थी। कृषि पर्यवेक्षक की 882 पदों पर सबसे पहले 16 मार्च से 17 मार्च, 2021 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। हालांकि, 08 जुलाई से 22 जुलाई, 2021 के दौरान 1,372 अतिरिक्त पदों पर फिर से भर्ती प्रक्रिया नियुक्तियों के लिए खोली गई थीं।
विज्ञापन


उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार होगी। जिसके बाद उन्हें पर्सनल इंटरव्यू भी देना होगा और साथ ही अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे चेक करें RSMSSB के कृषि पर्यवेक्षक 2021 के नतीजे

  • स्टेप 1 -  RSMSSB की अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2 - 'News & Notification' के सेक्शन पर जाएं।
  • स्टेप 3 - 'कृषि पर्यवेक्षक 2021 : दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची' के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 - इसके बाद RSMSS कृषि पर्यवेक्षक नतीजे 2021 स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
  • स्टेप 5 - आप ctrl+f key के टाइप करके अपने रोल नंबर को पीडीएफ पर सर्च कर सकते हैं।
  • स्टेप 6 - इसके बाद आप अपनी पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं या उसका प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं।


ये है डायरेक्ट लिंक  - RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021

यहां मिलेंगी आधिकारिक सूचनाएं
उम्मीदवारों को यह सुझाव दिया जाता है कि वह लगातार RSMSSB की वेबसाइट   rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अन्य अपडेट्स को चेक करते रहें। RSMSSB के कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती प्रक्रिया 2021 के बारे में उन्हें सूचनाएं मिलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed