RSMSSB Agriculture Supervisor 2023: कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के डीवी दौर का कार्यक्रम जारी, यहां देखें तिथियां
RSMSSB Agriculture Supervisor 2023: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के दस्तावेज स्तयापन दौर का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB Agriculture Supervisor 2023: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के दस्तावेज स्तयापन दौर का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं। डीवी की प्रक्रिया 18 सितम्बर से शुरू होकर 27 सितम्बर तक चलेगी।
रिक्ति विवरण
आयोग ने कुल 879 उम्मीदवारों को डीवी प्रक्रिया के लिए बुलाया है - 789 अनिर्धारित क्षेत्रों से और 90 अनुसूचित क्षेत्रों से। आयोग का लक्ष्य कुल 430 कृषि पर्यवेक्षक रिक्तियों को भरना है।
अनुपस्थित रहने पर मिलेगा मौका
अगर कोई उम्मीदवार 18 से 26 सितंबर के बीच किन्हीं कारणों के चलते दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हो पाता है, तो वह 27 सितंबर को दस्तावेज सत्यापन करा सकेगा। चयन बोर्ड ने नोटिस में कहा, "दिनांक 18.09.2024 से 26.09.2024 के दौरान अपरिहार्य कारणों से यदि कोई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहता है तो ऐसे अभ्यर्थी दिनांक 27.09.2024 को प्रातः 10 बजे पूर्व निर्धारित स्थल (राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, अकादमी भवन, पांचवी मंजिल, टोंक रोड, दुर्गापुरा, जयपुर) पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।"
अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए इसके अलावा अलग से कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा तथा अनुपस्थित अभ्यर्थियों के संबंध में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को सूचित किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
ऐसे चेक करें दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
- 'समाचार एवं सूचनाएं' टैब पर जाएं।
- कृषि पर्यवेक्षक 2023 अधिसूचना पर क्लिक करें।
- अधिसूचना डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।