RRC Recruitment 2022: पश्चिम रेलवे में तीन हजार से अधिक पदो पर निकलीं भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन
RRC Recruitment 2022: रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे की ओर से जारी की गई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो गई है। भर्ती सेल ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे (Weste Railway) ने अपरेंटिस के रिक्त पदों पर बपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों को इस पद पर भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
RRC Recruitment 2022: कब तक कर सकेंगे आवेदन?
रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे की ओर से जारी की गई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो गई है। भर्ती सेल ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 निर्धारित की गई है। इस तारीख को शाम 5 बजे आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपवा आवेदन पूरा कर लें।
RRC Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 3612 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत पूर्वी रेलवे के विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में निर्धारित ट्रेड में नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
RRC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं या बारहवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की आयु 27 जून, 2022 तक 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। एससी, एसटी और महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
RRC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
- सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।