फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRC WCR Apprentice Recruitment 2025: Apply for 2865 Vacancies, check all details here

RRC WCR Apprentice Jobs: रेलवे में अपरेंटिस के 2865 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं-12वीं पास अभी करें अप्लाई

Sat, 30 Aug 2025 03:01 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 30 Aug 2025 03:01 PM IST
सार

RRC WCR Apprentice 2025: आरआरसी ने अपरेंटिस के 2865 पदों पर भर्ती के लिए आज से पंजीकरण विंडो खोल दी है। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRC WCR Apprentice Recruitment 2025: Apply for 2865 Vacancies, check all details here
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRC WCR Apprentice Recruitment: वेस्ट सेंट्रल रेलवे (RRC) ने अपरेंटिस के 2865 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत जबलपुर, भोपाल और कोटा में अपरेंटिस के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन

अधिकतम आयु 24 वर्ष

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए सभी ट्रेड्स के उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि उन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा (10+2 प्रणाली के अंतर्गत) में न्यूनतम 50% अंक हासिल किए हों। साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र (NCVT/SCVT) होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


आरआरसी डब्ल्यूसीआर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 24 साल है। आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है: ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल, पीडब्ल्यूडी (सामान्य) को 10 साल, पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) को 13 साल और पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी) को 15 साल की छूट।
विज्ञापन
विज्ञापन


RRB Vacancy 2025: रेलवें में अप्रेंटिस की भर्ती, फॉर्म भरते समय इन गलतियों से जरूर बचें; वरना हो सकता है रद्द!

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 141 रुपए, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए 41 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

तीन चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले शॉर्टलिस्टिंग के जरिए योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • संबंधित अपरेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फाइनल सब्मिट करें और आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed