फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Apprentice Vacancy 2025: 2,865 Seats Open, Check Key Errors to Prevent Application Rejection

RRB Vacancy 2025: रेलवें में अप्रेंटिस की भर्ती, फॉर्म भरते समय इन गलतियों से जरूर बचें; वरना हो सकता है रद्द!

Tue, 26 Aug 2025 01:17 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 26 Aug 2025 01:17 PM IST
सार

RRB Apprenticeship Vacancy: रेलवें में 2,865 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपका फॉर्म रद्द हो सकता है।

विज्ञापन
Railway Apprentice Vacancy 2025: 2,865 Seats Open, Check Key Errors to Prevent Application Rejection
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

West Central Railway Apprentice Recruitment 2025: पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) में अप्रेंटिस के हजारों पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के जरिए कुल 2,865 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करते समय सही फोटो, सिग्नेचर और सभी जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करना बेहद जरूरी है। इन बातों का ध्यान न रखने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है। 

विज्ञापन


इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू है, जो 29 सितंबर तक चलेगी। आवेदन के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन रद्द होने के कारण

  • फोटो और सिग्नेचर: अगर आवेदन में सही तरीके से स्कैन किया हुआ फोटो और हस्ताक्षर नहीं है, तो फॉर्म तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
  • प्रमाण पत्र: जन्मतिथि, शिक्षा और पेशेवर योग्यता जैसे सभी प्रमाण पत्र जरूरी हैं। इनके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • जाति प्रमाण पत्र: यदि आप ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग के हैं, तो आपका जाति प्रमाण पत्र और संबंधित घोषणा सही फॉर्मेट में होना चाहिए और अधिकृत अधिकारी से जारी होना चाहिए।
  • अन्य अनियमितताएं: आवेदन में कोई और गड़बड़ी या नियम का उल्लंघन पाए जाने पर भी फॉर्म को रद्द किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाण पत्र (NCVT/SCVT) अनिवार्य है। 

उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RRB Apprentice 2025: कैसे करें आवेदन  

  • सबसे पहले WCR/RRB की आधिकारिक साइट जाएं।
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो “New Registration” पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, इसे सुरक्षित रखें।
  • सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पेशेवर विवरण सही-सही भरें।
  • स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवश्यक होने पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंट आउट ले लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed