फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRC Northern Railway Recruitment for 3000+ apprentice posts, Apply now at rrcnr.org

Railway Recruitment: रेलवे में निकली 3000+ पदों पर बंपर भर्ती, आईटीआई पास हैं तो अभी करें अप्लाई

Mon, 11 Dec 2023 02:42 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 02:42 PM IST
सार

RRC Northern Railway Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे की ओर से विभाग में 3000 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRC Northern Railway Recruitment for 3000+ apprentice posts, Apply now at rrcnr.org
Railway Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RRC Northern Railway Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे ने योग्य उम्मीदवारों से अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है और आज से ठीक 1 महीने बाद, यानी 11 जनवरी आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rrcnr.org के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती अभियान अपरेंटिस की 3093 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। मेरिट सूची संभावित रूप से 12 फरवरी को जारी की जा सकती है। चयन आवेदन की स्क्रीनिंग और जांच के आधार पर होगा। वाइवा की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल 50% अंकों के साथ एसएससी/मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनवीसीटी/एससीवीटी द्वारा जारी प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

आयु सीमा

आरआरसी उत्तर रेलवे भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 11 जनवरी 2024 तक 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed