RRC CR Apprentice Recruitment 2022: सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस के हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
RRC CR Apprentice Recruitment 2022: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विस्तार
RRC CR Apprentice Recruitment 2022: रेलवे भर्ती सेल ने सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत की जा रही है। इसके माध्यम से रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट में ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में कुल पदों की संख्या 2,422 है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com/TradeApp/Login पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
RRC CR Apprentice Recruitment 2022: 16 फरवरी तक करें आवेदन
रेलवे भर्ती सेल द्वारा सेंट्रल रेलवे में जारी की गई अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 17 जनवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी, 2022 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें के रेलवे देश का एक प्रतिष्ठित विभाग है। इस कारण लाखों कि संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
RRC CR Apprentice Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
1. मुंबई क्लस्टर में पदों की संख्या - 1659
2. भुसावल क्लस्टर में पदों की संख्या - 418
3. पुणे क्लस्टर में पदों की संख्या - 152
4. नागपुर क्लस्टर में पदों की संख्या - 114
5. सोलापुर क्लस्टर में पदों की संख्या - 79
RRC CR Apprentice Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वासे उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं या इसके समान कोई योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम 50% अंकों के साथ ट्रेड सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
RRC CR Apprentice Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com/TradeApp/Login पर जाएं।
2. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
3. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
4. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।