फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Technician 2024 correction window will remain open till October 21

RRB Technician 2024: तकनीशियन पदों के आवेदन पत्र में कर सकेंगे सुधार, 21 अक्तूबर तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो

Thu, 17 Oct 2024 01:01 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 17 Oct 2024 01:01 PM IST
सार

RRB Technician Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से तकनीशियन के 14,298 पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। आज से इन पदों पर किए गए आवेदन में सुधार किया जा सकता है।

विज्ञापन
RRB Technician 2024 correction window will remain open till October 21
आरआरबी तकनीशियन भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RRB Technician Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से तकनीशियन के 14,298 पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। आज से इन पदों पर किए गए आवेदन में सुधार किया जा सकता है। आज आरआरबी इन पदों पर सुधार की करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अपना आवेदन पत्र एक बार जांच लें, यदि कोई त्रुटि हो तो उसको जल्द से जल्द सुधार लें।

विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार करना है, उन्हें बोर्ड की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद अपने आवेदन पत्र में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो इसके लिए मोडिफिकेशन विंडो 17 से 21 अक्तूबर, 2024 तक खुली रहेगी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो पहले ही बंद हो चुकी है। जिसे दोबारा 16 अक्तूबर तक के लिए खोला गया है। इसलिए इस एक बार अपना आवेदन पत्र देख लें, किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो 21 अक्तूबर तक आवेदन पत्र में सुधार कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
  • टेक्नीशियन ग्रेड-।: परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। उम्मीदवारों को इसमें 100 प्रश्न हल करने होंगे। जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 15, बेसिक ऑफ कंप्यूटर एंड एप्लीकेशंस से 20, मैथ्स से 20, बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक एक नंबर का होगा।
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी, जिसमें 100 प्रश्न हल करने होंगे। इसमें जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 25, मैथ्स से 25, जनरल साइंस से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed