फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D: To be successful in Group D recruitment, you have to pass in these two types of race, practice now or else you may miss the job

RRB/RRC Group D: ग्रुप D भर्ती में सफल होने के लिए इन दो तरह की दौड़ में होना होता है पास, अभी से करें अभ्यास वरना नौकरी से चूक सकते हैं आप

Sun, 19 Sep 2021 04:24 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Inltlative
Media Solution Inltlative Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 19 Sep 2021 04:24 PM IST
सार

RRB/RRC Group D: ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे जल्द ही परीक्षाएं आयोजित कर सकती है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D: To be successful in Group D recruitment, you have to pass in these two types of race, practice now or else you may miss the job
भारतीय रेलवे ग्रुप D - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 करोड़ पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। रेलवे ने इन पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे। लेकिन, कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं कि गई है। 1.03 लाख पदों पर होने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा और फिर कई तरह के फिजिकल टेस्ट्स से गुजरना होगा। वहीं, अगर आप SSC, बैंक, रेलवे या एयरफोर्स समेत किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को और बेहतर व मजबूत बनाने के लिए किसी तरह का मार्गदर्शन चाहते हैं तो आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

फिजिकल टेस्ट भी है बेहद कठिन 
इस भर्ती में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा और फिर फिजिकल एफिसिएंसीटेस्ट टेस्ट (PET) से गुजरना होगा। यह PET थोड़ी कठिन है और इसमें अभ्यर्थियों को एक नहीं, बल्कि दो तरह की दौड़ लगानी होगी। इन दोनों दौड़ो के बारे में जानकारी नीचे दी गई है।

ऐसी होगी दौड़ 
पुरुष अभ्यर्थियों को पहले चरण की दौड़ में 35 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों को भी पहले चरण में 20 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को कही भी वजन को नीचे नहीं रखना होगा और उन्हें इसके लिए एक ही मौका मिलेगा। दूसरे चरण की दौड़ में पुरुष अभ्यर्थियों को बिना कोई वजन उठाए 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करनी होगी। तो वहीं महिला अभ्यर्थियों को बिना कोई वजन उठाए 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक आयोजित हो सकती है परीक्षा
इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए इसी माह में परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, SSC MTS, NDA & NA, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से  सफलता एप  के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed