फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Recruitment 2021: Exam can be conducted in different stages, information will also be available through SMS-safalta

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: विभिन्न चरणों में आयोजित हो सकती है परीक्षा, SMS से भी मिल जाएगी जानकारी

Tue, 14 Sep 2021 12:13 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 14 Sep 2021 12:13 PM IST
सार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में आवेदन मांगे गए थे लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी अपनी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Recruitment 2021: Exam can be conducted in different stages, information will also be available through SMS-safalta
rrb group d - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पहले चरण की भी परीक्षा नहीं होने से अभ्यर्थी काफी निराश हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे। आवेदन किए हुए ढाई साल से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद अब अभ्यर्थियों का सब्र जवाब दे रहा है और अभ्यर्थी लगातार सोशल मीडिया पर आंदोलन चलाकर के रेलवे से जल्द से जल्द परीक्षा की तारीखों को घोषित करने की मांग कर रहे हैं। ग्रुप D के इन 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप उसे और बेहतर बनाने के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

विभिन्न चरणों मे हो सकती है परीक्षा :

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कोरोना महामारी के बीच अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या के साथ परीक्षा का आयोजन करना संभव नही है। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि NTPC परीक्षा की तर्ज पर ग्रुप D परीक्षा भी विभिन्न चरणों मे आयोजित की जा सकती है। गौरतलब है की NTPC परीक्षा का आयोजन 7 चरणों मे किया गया था।

विज्ञापन

RRB Group D FREE Mock Test- Attempt Now

कब तक हो सकती है परीक्षा की तारीखें घोषित :

इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे इस परीक्षा के लिए सितंबर माह के आखिर तक तारीखों का ऐलान कर सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

SMS से भी मिल जाएगी सूचना :

परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी होते ही पहले दौर की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भेज दी जाएगी। अभ्यर्थियों के ईमेल एड्रेस पर भी एग्जाम का अपडेट दे दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा और अपना एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।गौरतलब है कि आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक किसी भी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो आपको आज ही सफलता द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed