फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Recruitment 2021: Can the candidates again get a chance to improve the application of Group D, know the whole thing-safalta

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: क्या अभ्यर्थियों को फिर से मिल सकता है ग्रुप D के आवेदन में सुधार का मौका, जानिए पूरी बात

Fri, 29 Oct 2021 04:54 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 29 Oct 2021 04:54 PM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं। 1.03 लाख पदों पर होने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Recruitment 2021: Can the candidates again get a chance to improve the application of Group D, know the whole thing-safalta
rrb group d - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं लेकिन रेलवे की ओर से अभ्यर्थियों को फिलहाल सिर्फ निराशा ही  मिली है। रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में  आवेदन मांगे थे और उस समय इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रेलवे ने आधिकारिक अधिसूचना में यह बात कही थी कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 2019 में ही पूरी करवा ली जाएगी। लेकिन अभ्यर्थियों के ढाई साल के इंतजार के बाद भी अभी तक पहले चरण की परीक्षा आयोजित नहीं हुई है। परीक्षा में देरी से परेशान अभ्यर्थी लगातार डिजिटल आंदोलन कर रहे हैं और रेलवे से जल्द से जल्द इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।  वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE October Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

भारी संख्या में आवेदन हुए हैं रिजेक्ट :

ग्रुप D भर्ती के लिए लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन, बाद में RRC ने 5.11 लाख छात्रों का आवेदन यह कह कर निरस्त कर दिया कि उनका फोटो या हस्ताक्षर इनवैलिड है। हालांकि, जब अभ्यर्थियों ने RRC के सामने अपनी बात रखी तो RRC ने सॉफ्टवेयर की गलती मानते हुए अभ्यर्थियों को निरस्त हुआ फॉर्म फिर से जमा करने के लिए कहा। अभ्यर्थियों ने फिर से आवेदन तो कर दिया लेकिन RRC ने इस बार सिर्फ कुछ ही अभ्यर्थियों का आवेदन मंजूर किया और लगभग 4.5 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त कर दिया। ये अभ्यर्थी अभी भी रेलवे से अपने आवेदन को स्वीकार करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, रेलवे अभ्यर्थियों को और मौका देगा या नहीं, इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अगर पहले चरण की परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो जाती है, तो अभ्यर्थियों की राह मुश्किल हो जाएगी।

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा :

इस भर्ती के लिए जहां अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर आंदोलन चलाकर जल्द से जल्द इस परीक्षा को कराने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर यह भी खबर सामने आ रही है कि रेलवे इस भर्ती से पहले NTPC भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित कर सकती है। अगर रेलवे ऐसा करता है तो ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। हालांकि इन दोनों परीक्षाओं में से किसी के भी संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है, इसलिए अभ्यर्थियों को इनसे संबंधित जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed