फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Exam 2022: Candidates are angry with the change in the selection process of Group D recruitment, know how Railways has changed the entire recruitment process-safalta

RRB/RRC Group D Exam 2022 : ग्रुप D भर्ती के चयन प्रक्रिया में बदलाव से गुस्से में हैं अभ्यर्थी, जानें रेलवे ने कैसे बदल दी है पूरी भर्ती प्रक्रिया

Thu, 27 Jan 2022 04:28 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 27 Jan 2022 04:28 PM IST
सार

 ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने जा रही है। रेलवे ने इस भर्ती के चयन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव करते हुए अब 2 टियर की लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है।
 

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Exam 2022: Candidates are angry with the change in the selection process of Group D recruitment, know how Railways has changed the entire recruitment process-safalta
rrb group d - फोटो : amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल रेलवे ने एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी है कि यह परीक्षा तय समय पर शुरू होगी। साथ ही रेलवे ने इस भर्ती के चयन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया है। इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2021 से शुरू होनी है। 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए होने जा रही इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती के लिए रेलवे ने अभ्यर्थियों से आवेदन मार्च 2019 में ही मांगे थे। अगर आप भी इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB Group D Free Courses & Mock Test की सहायता ले सकते हैं और मॉक टेस्ट व ई-बुक्स के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

रेलवे ने बदल दी है पूरी भर्ती प्रक्रिया :

रेलवे ने इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल दिया है। दरअसल ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 और फिर PET, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना था। लेकिन, रेलवे ने 24 जनवरी 2022 को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों को यह सूचना दी है कि इस भर्ती में अब अभ्यर्थियों को CBT 1 के बाद CBT 2 में भी हिस्सा लेना होगा। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
RRB ग्रुप डी सैलरी 
RRB ग्रुप डी सिलेबस 
RRB ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न 

अब यह होगी चयन प्रक्रिया 

नई चयन प्रक्रिया के मुताबिक अभ्यर्थियों को अब पहले CBT 1 फिर CBT 2 और इसके बाद PET, मेडिकल टेस्ट तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना होगा। ग्रुप डी परीक्षा 2022 में बदलाव के अनुसार नये जोड़े गये टियर CBT 2 में कुल 120 प्रश्न सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्दिमत्ता एवं रीजनिंग, सामान्य जागरूकता एवं करेंट अफेयर्स विषयों से पूछे जाएंगे। इन विषयों के सिलेबस CBT 1 के समान ही होंगे और परीक्षा के लिए 90 मिनट की अवधि निर्धारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में हैं अभ्यर्थी :

रेलवे द्वारा ग्रुप D भर्ती के चयन प्रक्रिया में बदलाव किए जाने से अभ्यर्थी काफी गुस्से में हैं। इस भर्ती के चयन प्रक्रिया में बदलाव का नोटिस जारी करते ही अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस भर्ती में पहले ही काफी विलंब हो गया है और अब इसकी चयन प्रक्रिया में एक टियर की परीक्षा और बढ़ाने से इसमें और विलंब होगा। अभ्यर्थियों ने इस बदलाव को वापस लेने की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर आंदोलन भी शुरू कर दिया है।

रेलवे ग्रुप डी प्रैक्टिस सेट

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed