फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Exam 2021: Group D exam is going to be organized soon, candidates who do not follow these rules can be deprived of the exam-safalta

RRB/RRC Group D Exam 2021: ग्रुप D परीक्षा का जल्द होने वाला है आयोजन, इन नियमों को नहीं मानने वाले अभ्यर्थियों को किया जा सकता है परीक्षा से वंचित

Mon, 16 Aug 2021 12:43 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 16 Aug 2021 12:43 PM IST
सार

 ग्रुप D के पदों पर भर्ती के लिए रेलवे जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Exam 2021: Group D exam is going to be organized soon, candidates who do not follow these rules can be deprived of the exam-safalta
rrb group d - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है। रेलवे ग्रुप D के इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इन पदों के लिए अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है। अब जबकि कोरोना महामारी का प्रकोप थोड़ा कम हुआ है और प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन शुरू हो चुका है, ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि ग्रुप D भर्ती के लिए भी रेलवे जल्द ही परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है। गौरतलब है इन 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और इसके परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए।

विज्ञापन

कब तक हो सकता है परीक्षा का आयोजन :

ग्रुप D के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने की मांग अभ्यर्थी काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ने इस संबंध में अभी तक कोई सूचना जारी नहीं कि है। हालांकि रेलवे ने जुलाई महीने में NTPC भर्ती के लिए अंतिम फेज की परीक्षा का आयोजन किया है, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि रेलवे अगस्त महीने के आखिर तक ग्रुप D परीक्षा के लिए भी तारीखों की घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को रेलवे कर सकता है परीक्षा देने से वंचित :

रेलवे द्वारा ग्रुप D भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आयोजित होने वाले लिखित परीक्षा में कुछ नियमों को नहीं मानने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा तथा भविष्य में भी रेलवे की किसी भर्ती में उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा  सेंटर के भीतर मोबाइल फोन, ब्लुटूथ तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाना मना है। अगर कोई अभ्यर्थी इस नियम का पालन नहीं करता है, तो उसे इस परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा तथा रेलवे की भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में भी शामिल होने से वंचित किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा में अपने स्थान पर किसी और को शामिल होने के लिए भेजने पर तथा अन्य भ्रष्ट आचरण पर भी अभ्यर्थियों को रेलवे की किसी भी परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप रेलवे ग्रुप D, यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी करने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed