फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   RRB / RRC Group D Exam 2021: Candidates who are successful in the written examination have to be involved in two types of race, do you know this important thing-safalta

RRB/RRC Group D Exam 2021: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दो तरह की दौड़ में होना पड़ता है शामिल, क्या इस महत्वपूर्ण बात को जानते हैं आप

Sun, 01 Aug 2021 02:38 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 01 Aug 2021 02:38 PM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के आयोजन के लिए रेलवे अगस्त महीने में नोटिस जारी कर सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद 2 तरह की दौड़ में सफल होना होगा। 

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Exam 2021: Candidates who are successful in the written examination have to be involved in two types of race, do you know this important thing-safalta
rrb group d - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया मानी जाने वाली रेलवे की ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का इंतजार करते करते अभ्यर्थियों को अब अपने भविष्य की चिंता होने लगी है। दरअसल रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन अभी तक इसके लिए परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ट्विटर पर कैम्पेन चलाकर जल्द परीक्षा करवाए जाने की मांग कर रहे हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में देर होने की वजह से कई तरह के परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता के कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

कैसा होगा PET का आयोजन :

ग्रुप D की इस भर्ती प्रक्रिया में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल एफिसिएंसीटेस्ट टेस्ट (PET) से गुजरना होगा। इस PET में अभ्यर्थियों को 2 तरह की दौड़ लगानी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को पहले चरण में 35 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को कही भी वजन को नीचे नहीं रखना होगा और उन्हें इसके लिए एक ही मौका मिलेगा। दूसरे चरण में पुरुष अभ्यर्थियों को बिना कोई वजन उठाए 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करनी होगी। 

विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों को भी दोनों तरह के दौड़ में हिस्सा लेना होगा। लेकिन उनको पहले चरण में 20 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी, तो वहीं दूसरे चरण में उन्हें बिना कोई वजन उठाए 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।महिला अभ्यर्थियों को भी वजन को नीचे नहीं रखना होगा और उन्हें भी इसके लिए एक ही मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाने कब तक हो सकता है परीक्षा का आयोजन :

ग्रुप D के इन 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। दरअसल ये परीक्षाएं बहुत पहले ही आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इनका आयोजन अब तक नहीं हो सका है। हालांकि अब स्थिति सुधर रही है तो यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि रेलवे अगस्त महीने में इस परीक्षा से संबंधित नोटिस जारी कर सकता है।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, SSC GD, UPSSSC PET, UP SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed