फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D 2021: Now it is not possible to conduct examination for Group D recruitment this year, if it happens then you may have to wait a long time-safalta

RRB/RRC Group D 2021: ग्रुप D भर्ती के लिए अब इस साल परीक्षा कराना नहीं है संभव, अगर हुआ ऐसा तो करना पड़ सकता है काफी लंबा इंतजार

Thu, 11 Nov 2021 12:42 PM IST
Sharda Nand Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Sharda Nand Updated Thu, 11 Nov 2021 12:42 PM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D 2021: Now it is not possible to conduct examination for Group D recruitment this year, if it happens then you may have to wait a long time-safalta
RRB/RRC Group D Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए पिछले ढाई साल से परीक्षा की तारीखों का इंतजार करते करते अभ्यर्थी परेशान हो गए हैं। रेलवे ने मार्च 2019 में ही ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। रेलवे ने इस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में 2019 में ही परीक्षा करवाने की बात कही थी। लेकिन, ढाई साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं हुई है। 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हो रही इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब ये अभ्यर्थी लगातार सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से रेलवे से जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित करवाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस साल परीक्षा कराना नहीं है संभव :

ग्रुप D की इस भर्ती के लिए अब इस साल परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है। दरअसल इस परीक्षा में तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों को शामिल होना है, ऐसे में कोरोना महामारी को देखते हुए इसकी परीक्षा भी कई फेज में आयोजित करनी होगी। अगर रेलवे हाल फिलहाल में एग्जाम का शेड्यूल जारी भी कर दे, तब भी इस परीक्षा के आयोजन में काफी समय लगना तय है। साथ ही रेलवे इस भर्ती के लिए कब तक परीक्षा की तारीखें घोषित करेगी, इसको लेकर भी अभी तक रेलवे ने कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

अगर हुआ ऐसा तो करना पड़ सकता है काफी लंबा इंतजार :

अगर रेलवे ग्रुप D के पहले चरण की परीक्षा के पहले NTPC भर्ती के लिए दुसरे चरण की परीक्षा आयोजित करती है, तो ऐसे में अभ्यर्थियों का इंतजार और भी बढ़ सकता है। दरअसल NTPC भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हो गई थी। इस परीक्षा के समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि अब जल्द ही ग्रुप D भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा होगी। लेकिन, इसके लिए अभी तक कोई सूचना नहीं जारी होने से अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि कहीं रेलवे पहले NTPC भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा न आयोजित करने लग जाए। हालांकि रेलवे ने अभी तक इस परीक्षा के साथ NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर भी कोई अपडेट नहीं जारी किया है। इसलिए कौन सी परीक्षा पहले होगी, अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए RRB/RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed