{"_id":"5fd6f2278ebc3e3c53106a09","slug":"rrb-recruitment-exams-to-begin-from-tomorrow-amid-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्ती बोर्ड की मेगा परीक्षा कल से, 2 करोड़ से ज्यादा लोग 1.4 लाख नौकरियों के लिए देंगे एग्जाम ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
रेलवे भर्ती बोर्ड की मेगा परीक्षा कल से, 2 करोड़ से ज्यादा लोग 1.4 लाख नौकरियों के लिए देंगे एग्जाम
Mon, 14 Dec 2020 02:06 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 14 Dec 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Railway Recruitment Boards Exam 2020: भारतीय रेलवे अपने 21 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से 15 दिसंबर से तीन चरणों में एक मेगा भर्ती अभियान आयोजन कर रहा है। जिसमें लगभग 1.4 लाख रिक्तियों को भरने के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में 2.44 करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं कल से हैं और कोविड-19 के इस दौर में परीक्षाओं को आयोजित करने की पूरी तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका
विज्ञापन
यह परीक्षा अलग-अलग चरणों में होगी जिसके पहले चरण की शुरुआत कल से हो रही है। परीक्षा का पहला चरण 15 दिसंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर 2020 तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 28 दिसंबर से एनटीपीसी श्रेणियों के लिए मार्च 2021 तक चलेगा और इसके बाद लेवल-1 की तीसरी भर्ती के लिए परीक्षा होगी। आरआरबी एमआई परीक्षा 2020 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा है, जो कि दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए पहले ही ई-एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। अगर किसी अभ्यर्थी ने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, तो कल परीक्षा से पहले हर हाल में प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेें, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी RRB की रीजनल वेबसाइट के जरिए ई-ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।