RRB NTPC Exams 2021: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म, जानिए NTPC एग्जाम से जुड़ी पूरी बात
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के सातवें चरण की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड इसके लिए 23, 24, 26 और 31 जुलाई को परीक्षाएं कराएगा।
विस्तार
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के सातवें चरण की परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी दिया है जिसकी जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल साइट पर दी है। बता दें कि रेलवे एनटीपीसी एग्जाम के लिए करीब 1.26 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिसके लिए आरआरबी ने कई चरणों में परीक्षाएं कराने का फैसला लिया था। अब तक 6 चरणों की परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं लेकिन कोरोना महामारी के कारण सातवें चरण को स्थगित कर दिया गया था जिसका लगभग ढाई लाख से ज्यादा परीक्षार्थी इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो चुका है। रेलवे बोर्ड ने 23 जुलाई से एनटीपीसी एग्जाम कराने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार इन एग्जाम को 23, 24, 26 और 31 जुलाई को कराया जाएगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए आप सफलता के Free Course से जुड़ सकते हैं जो सिर्फ अमर उजाला के पाठकों के लिए ख़ास तौर पर तैयार की गयी है।
जानें कब से जारी होंगे एडमिट कार्ड
आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी के सातवें चरण की परीक्षाओं के लिए एग्जाम से 10 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे लेकिन उससे पहले परीक्षार्थियों को उनकी रजिस्टर्ड ई-मेल और मोबाइल नंबर पर परीक्षा केंद्र का शहर और परीक्षा तिथि भेज दी जाएगी।
किन-किन पदों के लिए होंगी परीक्षाएं
आरआरबी एनटीपीसी के अंतर्गत जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर समेत कई अन्य पदों के लिए एग्जाम कराए जाएंगे।
कैसे करें फ्री में रिवीजन और तैयारी
अगर आप RRB NTPC भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो आप Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class के साथ इस बचे हुए समय में कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस और मॉक टेस्ट के साथ तैयारी कराई जा रही है।