फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC exam fee refund process begins from 11 august for the first stage

आरआरबी एनटीपीसी: 11 अगस्त से शुरू होगी फीस वापसी प्रक्रिया, 31 अगस्त तक सक्रिय रहेगी लिंक

Tue, 10 Aug 2021 03:23 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 10 Aug 2021 03:23 PM IST
सार

आरआरबी एनटीपीसी शुल्क वापसी लिंक 11 अगस्त से 31 अगस्त तक ही सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन
RRB NTPC exam fee refund process begins from 11 august for the first stage
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आरआरबी एनटीपीसी के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क वापसी प्रक्रिया कल यानी 11 अगस्त से शुरू होने जा रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक जारी करेंगे, जहां अभ्यर्थी अपने बैंक खाते का विवरण अपडेट कर सकते हैं। बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी शुल्क वापसी लिंक 11 अगस्त से 31 अगस्त तक ही सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन

बैंक विवरण को संशोधित करने का नहीं मिलेगा मौका
सभी अभ्यर्थी जो सीबीटी -1 में उपस्थित हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुल्क की वापसी के लिए अपने बैंक खाते का विवरण प्रदान करें। गौरतलब है कि एक बार बैंक का विवरण जमा करने के बाद उसमें संशोधन करना संभव नहीं होगा। इसलिए अभ्यर्थियों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि दर्ज किया गया बैंक खाता संख्या, नाम और आईएफएससी कोड सही है, इसकी जांच सब्मिट बटन दबाने से पहले ध्यान से कर लें। 

विज्ञापन

35,208 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
आरआरबी ने उन सभी अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया है जिन्होंने भारतीय रेलवे के गैर-लोकप्रिय तकनीकी श्रेणी (एनटीपीसी) पद के 35,208 रिक्तियों को भरने के लिए विभिन्न क्रमिक स्तरों पर आयोजित परीक्षा के लिए आवेदन किया था। बता दें कि अब तक, परीक्षा के पहले चरण की परीक्षा ही सम्पन्न हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदान किया जाएगा सहायता मेनू
आरआरबी ने कहा है कि बैंक विवरण जमा करते समय किसी भी परेशानी के मामले में कोई स्पष्टीकरण या सहायता प्राप्त करने के लिए एक सहायता मेनू प्रदान किया जाएगा।



यह हैं शुल्क वापसी के हकदार
अभ्यर्थी जो पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) में 28.12.2020 से 31.07.2021 तक 7 (सात) चरणों में शामिल हुए थे, वे अपने परीक्षा शुल्क (जो अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पूर्वएसएम / पीडब्ल्यूबीडी / महिला / अल्पसंख्यक / ईबीसी / ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 250 / - रुपये और अन्य के लिए 400 / - रुपये था) की वापसी पाने के हकदार हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि बैंकिंग / सेवा शुल्क में कटौती के बाद बचे हुए पैसे पास कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed