फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Exam 2021 Results of CBT 1 can be declared by this date Safalta

RRB NTPC Exam 2021: इस तारीख तक घोषित हो सकते हैं CBT 1 के परिणाम, सवा करोड़ अभ्यर्थियों में महज इतनों को किया जाएगा सफल घोषित

Tue, 28 Sep 2021 06:04 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 28 Sep 2021 06:04 PM IST
सार

RRB NTPC Exam 2021:  NTPC भर्ती के लिए CBT 1 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई है।

 

विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021 Results of CBT 1 can be declared by this date Safalta
RRB NTPC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) भर्ती के CBT 1 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई है। RRB ने इस भर्ती के लिए आंसर की भी जारी कर दिया है और अब अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। CBT 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को CBT 2 में।शामिल होना होगा। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप FREE September Current Affairs - Download Now  की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

 

कब तक घोषित हो सकते हैं CBT 1 के परिणाम 
CBT 1 के परिणामों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके परिणाम इसी माह के आखिर तक घोषित किए जा सकते हैं। परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

विज्ञापन

 

 

इतने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित 
35,277 पदों पर होने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसलिए पहले दौर की CBT में बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों की छटनी को जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CBT 1 में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 35,277 पदों को भरा जाना है। इसलिए अगर रेलवे कुल रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करेगा, तो भी सवा करोड़ में से महज 7,05,540 अभ्यर्थियों को ही CBT 1 में सफल घोषित किया जाएगा। हालांकि चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में रेलवे जरूरत के हिसाब से परिवर्तन भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप SSC GD, UP लेखपाल, यूपी SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री मॉक-टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन सभी सुविधाओं का लाभ अपने मोबाइल पर सफलता ऐप डाउनलोड करके भी उठा सकते हैं। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed