RRB NTPC Exam 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से जारी की NTPC एग्जाम से जुड़ी आवश्यक जानकारी
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी परीक्षाओं की घोषणा पहले ही कर दी थी जिसके अनुसार 23 जुलाई से 31 जुलाई तक ईर भर्ती के लिए सातवें चरण की लिखित परीक्षा कराई जानी है जिसका लाखों उम्मीदवार काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे द्वारा एनटीपीसी भर्ती की सातवें चरण की परीक्षा की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है जोकि 31 जुलाई तक कई तिथियों में आयोजित की जानी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने भी इन परीक्षाओं के कराए जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। ऐसे में RRB की ओर से निशुल्क यात्रा पास के संबंध में भी ऑफिशियल इनफॉर्मेशन जारी कर दी है जिसे जल्द से जल्द पात्र आवेदनकर्ता आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि कोरना काल के कारण ये एग्जाम स्थगित कर दिए गए थे जिन्हें अब जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान महामारी से बचने के सारे पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। आरआरबी ने अब NTPC परीक्षा के लिए देश के करीबन 76 शहरों में 260 एग्जाम सेंटर निर्धारित किये गए हैं। परीक्षा केंद्रों में ये परीक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल के तहत 50% क्षमता के साथ आयोजित कराई जानी है। ऐसे में आज हम आपको फ्री ट्रैवल पास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। इससे पहले अगर आप अपने एग्जाम का रीविजन करना चाहते हैं तो आज भी सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-ई-बुक को डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करना होगा निशुल्क यात्रा पास
आपको बता दें कि रेलवे द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करते समय एससी/एसटी अथवा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा पास की दावेदारी करने की व्यवस्था दी जा रही थी ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस विकल्प को चुनाव किया होगा, वे अपना फ्री यात्रा पास अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी सूचना आरआरबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
घर बैठे होगी आपकी फ्री तैयारी
अगर आप भी RRB NTPC भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और फ्री में इस परीक्षा के लिए रीविजन कोर्स पाना चाहते हैं तो आप Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स के साथ इस बचे हुए समय में कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET, CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। साथ ही आप ढेरों फ्री मॉक टेस्ट व प्रैक्टिस सेट द्वारा प्रैक्टिस कर सकते हैं। आप अपने फोन में Safalta-app डाउनलोड कर यहां चल रहे फ्री कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।