फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   rrb ntpc exam 2019 know about exam date and Schedule related news

RRB NTPC: परीक्षा में की गलती तो कटेंगे नंबर, तिथियों से संबंधित जानकारी भी पढ़ें यहां

Mon, 02 Sep 2019 11:17 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 02 Sep 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
rrb ntpc exam 2019 know about exam date and Schedule related news

RRB NTPC Recruitment 2019: जिन लोगों ने इस भर्ती लिए आवेदन किया है, उनके पास सबसे बड़ा सवाल है कि परीक्षा की तिथि क्या है?  लेकिन इस सवाल का सटीक जवाब नहीं मिल पा रहा है। शुरुआत में रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा सितंबर माह में आयोजित की जानी थी। लेकिन रेलवे द्वारा परीक्षा शेड्यूल जारी करने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की जा रही थी। अब रेलवे ने इस संबंध में जरूरी सूचना दी है।

विज्ञापन


ऐसा कहा जा रहा था कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इस सप्ताह के अंत तक एनटीपीसी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। लेकिन भर्ती बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि अब तक RRB NTPC परीक्षा का शेड्यूल तैयार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आरआरबी इन दिनों जूनियर इंजीनियर, एएलपी टेक्नीशियन जैसी अन्य परीक्षाएं कराने में व्यस्त है। ऐसे में बोर्ड नजदीकी समय में तो एनटीपीसी परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं कर सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- RRB NTPC Recruitment 2019: परीक्षा शेड्यूल के बारे में रेलवे ने दी जरूरी सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारी ने बताया कि RRB NTPC के लिए आए आवेदनों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया अब तक चल ही रही है। ऐसे में सितंबर क्या, बोर्ड अक्टूबर में भी परीक्षा शेड्यूल जारी करेगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है।

RRB NTPC भर्तियों के मामले में यह पहली बार होगा जब उम्मीदवारों को फर्स्ट स्टेज कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) देनी होगी। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत जवाब पर आपके एक तिहाई अंक कटेंगे। अंतिम रूप से चयन के लिए अभ्यर्थियों को एक टाइपिंग टेस्ट भी क्वालिफाई करना होगा।

बता दें कि इसके तहत कुल 35,277 पदों पर रिक्तियां हैं। इनमें से 10,628 पद 12वीं पास के लिए हैं, जबकि 24,649 पद स्नातकों के लिए रिक्त हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी के छात्रों के लिए अंग्रेजी सीखना होगा आसान, सरकार ने निकाला ये तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed