फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 Released Sarkari Result Know how to raise objections

RRB NTPC CBT 2: आंसर की, प्रश्न-पत्र और रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 13 May 2022 06:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 06:28 PM IST
सार

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 Released: उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और अन्य संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों की वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे।

विज्ञापन
RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 Released Sarkari Result Know how to raise objections
आरआरबी एनटीपीसी - फोटो : iStock

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी शुक्रवार, 13 मई, 2022 को जारी कर दी है। उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और अन्य संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों की वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे। बोर्ड ने उम्मीदवारों को चरण-2 के लिए अपनी आरआरबी एनटीपीसी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र देखने का विकल्प भी प्रदान किया है।

विज्ञापन

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए उत्तर कुंजी 2022 देखने को लिंक 13 मई से 18 मई, 2022 तक उपलब्ध रहेगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि, उम्मीदवार 18 मई, 2022 तक 11:55 बजे तक उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन

RRB NTPC CBT-2 महत्वपूर्ण जानकारी

  1. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा की तारीख नौ और 10 मई, 2022 को आयोजित की गई।
  2. लगभग 1.45 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा भाग लिया था।
  3. आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी जारी 13 मई को शाम पांच बजे जारी हुई।
  4. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी के खिलाफ 18 मई, 2022 तक उठा सकेंगे आपत्तियां।
  5. प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
  6. हालांकि, उम्मीदवार की आपत्ति सही पाए जाने पर पैसे वापस कर दिए जाएंगे। 
  7. उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा प्रश्न-पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

RRB NTPC CBT-2 उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

  • चरण 1: आरआरबी जोन की आधिकारिक वेबसाइट- जैसे आरआरबी चंडीगढ़ यानी rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: विवरण प्रदान करें चरण 4: 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 5: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 उत्तर कुंजी 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चरण 6: आरआरबी एनटीपीसी-2 उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
  • चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन

RRB NTPC CBT-2 उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे उठाएं?

  1. उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (rrbcdg.gov.in) पर विजिट करना होगा।
  2. मांगी गई जानकारियां जैसे- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  3. प्रति प्रश्न 50 रुपये की आवश्यक फीस का भुगतान करें। 
  4. प्रश्न संबंधी आपत्ति/ चुनौती दर्ज करें। 
  5. साथ में ही उसके संबंधित प्रमाण भी उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed