फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Answer Key Today: Students can raise objection from 18 august

आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की जारी: अभ्यर्थी 18 अगस्त से दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां, यहां देखें डिटेल्स

Tue, 17 Aug 2021 10:39 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 17 Aug 2021 10:39 AM IST
सार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) 2019 सीबीटी -1 परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्तियां 18 अगस्त से 23 अगस्त के बीच उठा सकते हैं।

विज्ञापन
RRB NTPC Answer Key Today: Students can raise objection from 18 august
रेलवे आरआरबी एनटीपीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) 2019 सीबीटी -1 परीक्षा की उत्तर कुंजी सोमवार, 16 अगस्त को रात 8 बजे जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास 18 अगस्त से 23 अगस्त के बीच उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्तियां उठाने का विकल्प होगा। प्रति प्रश्न आपत्तियां उठाने के लिए भुगतान की जाने वाली राशि 50 रुपये के साथ बैंक सेवा शुल्क निर्धारित की गई है। बता दें कि आपत्ति करने वालों को सबूतों और दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखना होगा। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित कुल अंकों का एक तिहाई अंक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटा जाएगा।

विज्ञापन

यहां कुछ क्षेत्र-वार आरआरबी वेबसाइटों की सूची दी गई है:

आरआरबी की वेबसाइट का नाम सीधा लिंक
आरआरबी अहमदाबाद rrbahmedabad.gov.in
आरआरबी अजमेर rrbajmer.gov.in
आरआरबी इलाहाबाद rrbald.gov.in
आरआरबी बैंगलोर rrbbnc.gov.in
आरआरबी भोपाल rrbbhopal.gov.in
आरआरबी भुवनेश्वर rrbbbs.gov.in
आरआरबी चंडीगढ़ rrbcdg.gov.in
आरआरबी चेन्नई rrbchennai.gov.in
आरआरबी बिलासपुर rrbbilaspur.gov.in
आरआरबी मालदा rrbmalda.gov.in
आरआरबी गुवाहाटी

rrbguwahati.gov.in

आरआरबी जम्मू rrbjammu.nic.in
आरआरबी कोलकाता rrbkolkata.gov.in
आरआरबी मुंबई rrbmumbai.gov.in
आरआरबी मुजफ्फरपुर rrbmuzaffarpur.gov.in
आरआरबी पटना rrbpatna.gov.in
आरआरबी रांची rrbranchi.gov.in
आरआरबी सिकंदराबा rrbsecunderabad.nic.in
आरआरबी सिलीगुड़ी rrbsiliguri.gov.in
आरआरबी त्रिवेंद्रमपुरम rrbthiruvananthapuram.gov.in
आरआरबी गोरखपुर साइट बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2019 सीबीटी -1: ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

चरण 1: संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 2: आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको संबंधित आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2019 उत्तर कुंजी का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
चरण 3: आपको एक नई विंडो पर निर्देशित किया जाएगा जहां आपको लॉगिन करने के लिए अपना विवरण दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
चरण 4: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2019 उत्तर कुंजी एक नए पेज में खुलेगी।
चरण 5: भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करके रख लें।

आरआरबी एनटीपीसी 2019 परीक्षा 35,000 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा सात चरणों में आयोजित की गई थी जो इस साल 31 जुलाई को संपन्न हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed