RRB NTPC Exam 2022: 12 अगस्त को होगा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी स्किल टेस्ट, परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची जारी
RRB NTPC 2022: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2022 के तहत कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट परीक्षा (सीबीटीएसटी) 12 अगस्त को आयोजित होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Railway Recruitment Board NTPC CBTST 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर लेवल- दो और पांचे के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटीएसटी 2022 परीक्षा केंद्र की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2022 के तहत कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट परीक्षा (सीबीटीएसटी) 12 अगस्त को आयोजित होने वाली है।
योग्य उम्मीदवार जो आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने आरआरबी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके सीबीटीएसटी के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
शॉर्टलिस्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन के दौर से गुजरना होगा
सीबीटीएसटी उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जिन्हें एनटीपीसी सीबीटी दो परीक्षा के परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। आरआरबी ने 12 जून से 17 जून, 2022 तक परीक्षा आयोजित की थी और उस के परिणाम 18 जुलाई, 2022 को घोषित किए गए थे।
सीबीटीएसटी परिणाम घोषित होने के बाद, अब शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन के अंतिम दौर से गुजरना होगा। आरआरबी परीक्षा प्रक्रिया के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटीएसटी एडमिट कार्ड 2022 संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट के जरिये परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।
RRB NTPC Exam 2022: सीबीटीएसटी के लिए ऐसे देखें परीक्षा केंद्र शहर
उम्मीदवार यहां बताए गए चरण-दर-चरण आसान स्टेप्स का उपयोग करके आरआरबी एनटीपीसी 2022 सीबीटीएसटी की परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची की डाउनलोड कर सकते हैं।
-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं। -
चरण 2: आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट के होम पेज पर, एनटीपीसी सीबीटीएसटी के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची के लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3: अब आपको उम्मीदवार लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, -
चरण 4: यहां उम्मीदवार अपने आरआरबी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। -
चरण 4: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटीएसटी 2022 परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। -
चरण 5: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटीएसटी 2022 परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची की डाउनलोड करें। -
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची के एक-दो प्रिंट आउट निकाल लें।