आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पर मुफ़लिसी की ज़द में आ कर, ठहर कर रह गए।

                
                                                         
                            फ़राइज़ के बोझ तले यूँ बिखर कर रह गए,
                                                                 
                            
हम आलम-ए-शबाब में ही सफ़र कर रह गए।

हाथों में इल्म-ओ-हुनर की सनद लिए दर-ब-दर,
घर के मसाइल फ़क़त इक नज़्र कर रह गए।

आँखों में जो परवाज़-ए-फ़लक के ख़्वाब थे कभी,
वो तंग हुजरे की हद में सिमट कर रह गए।

वालिदैन की चश्म-ए-उम्मीद का क़र्ज़ था इतना,
कि हम अपनी तमाम हसरतें दफ़्न कर रह गए।
तबस्सुम के पर्दे में छुपा कर हर इक अज़ीयत को,
हम ख़ुद ही अपने अंदर सिमट कर रह गए।

ऐ 'अतुल' वक़्त की इस गर्दिश में शामिल तो हम भी थे,
पर मुफ़लिसी की ज़द में आ कर, ठहर कर रह गए।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
16 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर