RRB NTPC 2021: NTPC भर्ती के लिए रेलवे ने शुरू की आवेदन शुल्क वापस करने की प्रक्रिया लेकिन इन अभ्यर्थियों को वापस नहीं मिलेगा एक भी पैसा
रेलवे ने NTPC भर्ती के लिए CBT 1 के आयोजन के बाद आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन शुल्क की वापसी के लिए अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते है।
विस्तार
भारतीय रेल में नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन हो चुका है और अब अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। NTPC के इस परीक्षा के लिए परिणामों की घोषणा कब होगी। इसके बारे में रेलवे ने अभी तक कोई सूचना तो नहीं दी है। लेकिन रेलवे ने अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया जरूर शुरू कर दी है। रेलवे द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू कर दी गई है और यह 31 अगस्त तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा मार्च 2019 में NTPC के लगभग 35000 हजार पदों पर भर्तियां निकाली गई थी और इन पदों के लिए लगभग 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रेलवे ने इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 फेज में किया था और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई है। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की और बेहतरी तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।
कितनी राशि की जाएगी वापस :
NTPC के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य तथा ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों से 500 रुपए की राशि ली गई थी और एससी, एसटी तथा सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों से 250 रुपये की राशि ली गई थी। रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक सामान्य तथा ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को जमा किए गए आवेदन शुल्क में से 100 रुपये की राशि काटकर 400 रुपए की राशि वापस कर दी जाएगी, जबकि अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।
कैसे वापस मिलेगा पैसा :
रेलवे द्वारा पैसों की वापसी के लिए आवेदन हेतु लिंक विभिन्न जोन की वेबसाइट पर एक्टिव किया गया है। इस लिंक से माध्यम से अभ्यर्थी फीस रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि उनका बैंक खाता संख्या, नाम और IFSC कोड सही है।
इन्हें वापस नहीं मिलेगा कोई पैसा :
रेलवे द्वारा जब इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे, उसी समय यह स्पष्ट कर दिया गया था कि आवेदन शुल्क सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों का वापस किया जाएगा जो CBT 1 में शामिल होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने CBT 1 में हिस्सा नहीं लिया है उनका आवेदन शुल्क रेलवे किसी भी स्थिति में वापस नहीं करेगा।
कैसे करें तैयारी :
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है और आप इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, SSC GD, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।