फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC 2019 CBAT Dates Out by Railway Recruitment Board Check RRB NTPC 2019 CBAT Schedule Here

RRB NTPC 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी की तारीख, इस दिन होगी परीक्षा

Sun, 17 Jul 2022 11:40 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 11:40 PM IST
सार

RRB NTPC 2019 CBAT Schedule: उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट जैसे- rrbcdg.gov.in पर कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट शेड्यूल चेक कर सकते हैं।   

विज्ञापन
RRB NTPC 2019 CBAT Dates Out by Railway Recruitment Board Check RRB NTPC 2019 CBAT Schedule Here
RRB NTPC CBAT Exam Dates Out - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RRB NTPC 2019 CBAT Dates Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने एनटीपीसी परीक्षा के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) की तारीखें जारी कर दी हैं। 

विज्ञापन

आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC Recruitment) 2019 की भर्ती के तहत सीबीएटी परीक्षा 30 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट जैसे- rrbcdg.gov.in पर कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट शेड्यूल चेक कर सकते हैं।   

विज्ञापन

RRB NTPC 2019: परीक्षा केंद्र शहर की घोषणा 20 जुलाई को होगी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से परीक्षा केंद्र शहर सूचना लिंक 20 जुलाई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएगा। वहीं, आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी (RRB NTPC CBAT 2019) परीक्षा तिथि से चार दिन पहले परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। सीबीटी लेवल-6 और लेवल-4 के लिए दूसरे चरण का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-2) 09 मई और 10 मई को आयोजित किया गया था।

इनका परिणाम 07 जून, 2022 को घोषित किया गया था। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीएटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीबीएआई के लिए प्रवेश के समय निर्धारित प्रारूप में मूल रूप में विजन प्रमाण- पत्र प्रस्तुत करना चाहिए, जिसमें विफल रहने पर उन्हें सीबीएटी में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

विज्ञापन

RRB NTPC 2019: गुवाहाटी क्षेत्र के लिए सीबीटी 2 की तारीख जारी

आरआरबी ने हाल ही में गुवाहाटी क्षेत्र के लिए एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा की तारीख जारी की हैं। परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी और 12 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी। इन तिथियों की घोषणा वेतन स्तर-2, 3 और 5 की परीक्षा के लिए की गई है। आरआरबी ने निर्दिष्ट किया है कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 गुवाहाटी परीक्षा कंप्यूटर आधारित प्रारूप में ही आयोजित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : SSC Result 2022: दिल्ली पुलिस SI-CAPFs अंतिम परिणाम घोषित, 1553 एसआई को मिलेगी नियुक्ति
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed