{"_id":"5dc1468d8ebc3e013371eb1f","slug":"rrb-ntpc-2019-board-to-realease-exam-date-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC 2019 : इस दिन जारी हो सकती है परीक्षा की तारीखें, यहां पाएं पूरी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC 2019 : इस दिन जारी हो सकती है परीक्षा की तारीखें, यहां पाएं पूरी जानकारी
Tue, 05 Nov 2019 03:24 PM IST
Mohit Mudgal
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 05 Nov 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
rrb ntpc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की एनटीपीसी परीक्षाओं में पहले ही देरी हो चुकी है। बता दें कि ये परीक्षा मई -जून में आयोजित होनी थी। अब इतनें लंबे समय के बाद उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आने वाली है। सूत्रों की मानें तो एनटीपीसी सीबीटी-1 एग्जाम डेट दिसंबर में जारी की जाएगी, जबकि परीक्षा एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकते हैं।
विज्ञापन
जो उम्मीदवार एनटीपीसी सीबीटी-1 एग्जाम में सफल हुए हैं,उन्हें सीबीटी-2 और जो उम्मीदवार सीबीटी-2 परीक्षाओं में सफल हुए है उन्हें सीबीटी-3 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि अब तक भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। रिपोर्टस की मानें तो ये परीक्षा जनवरी 2020 में आयोजित की जा सकती है। हालांकि ये सभी संभावित तिथि है। रेलवे बोर्ड ने अभी तारीखों को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
एक कयास ये भी लगाया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड दिसंबर तक एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है, क्योंकि इस समय भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड के पास वर्क प्रेशर काफी कम होता है। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट 01नवंबर 2019 को जारी किया था।
विज्ञापन
इस बार साल 2019 आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 15 भाषाओं में किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों लगातार भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाएं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।