RRB JE Stage II Exam Date: आरआरबी जेई स्टेज II परीक्षा की संशोधित तिथि घोषित, इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र
RRB JE CBT 2 Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज (सीबीटी 2) की संशोधित तारीख जारी कर दी है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB JE CBT 2 Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज (सीबीटी 2) की संशोधित तारीख जारी कर दी है। यह परीक्षा पहले 19 और 20 मार्च 2025 को होने वाली थी, लेकिन अब इसे 22 अप्रैल 2025 को पुनर्निर्धारित किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
RRB JE CBT 2 Exam Admit Card: एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं, एससी/एसटी उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर, तिथि और यात्रा प्राधिकरण की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।
आधार वेरिफिकेशन जरूरी
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परेशानी से बचने के लिए आधार वेरिफिकेशन पूरा करने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार कॉपी साथ लानी होगी। इससे उम्मीदवार का पहचान सत्यापित किया जाएगा, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
और भी पढ़ें:- बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम का इंतजार! परीक्षा पास करने के लिए चाहिए इतने अंक
RRB JE CBT 1: 7951 पदों पर भर्ती
आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा के तहत कुल 7,951 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 23 दिसंबर 2024 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 28 दिसंबर 2024 तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करते हैं, वे सीबीटी 2 परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे।
और भी पढ़ें:- यूबीआई एलबीओ की भर्ती के लिए साक्षात्कार दो अप्रैल से, यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
RRB JE CBT 2 Exam 2025: प्रवेश पत्र कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘RRB JE CBT 2 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- सबमिट करने के बाद, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब एडमिट कार्ड की जानकारी को ध्यान से पढ़ें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।