फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Union Bank of India LBO interview call letter 2025 Released; here’s download link

UBI LBO Recruitment: यूबीआई एलबीओ की भर्ती के लिए साक्षात्कार दो मार्च से, यहा से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Fri, 28 Mar 2025 05:24 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Mar 2025 05:24 PM IST
सार

UBI LBO Interview Call Letter: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने लेंड बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए साक्षात्कार कॉल लेटर 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था और प्रारंभिक चरणों को सफलतापूर्वक पास किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना साक्षात्कार कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Union Bank of India LBO interview call letter 2025 Released; here’s download link
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

UBI LBO Recruitment: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया  (UBI) ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) साक्षात्कार कॉल लेटर 2025 जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी कॉल लेटर में साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तारीख, समय और स्थान का विवरण दिया गया।
विज्ञापन

 
व्यक्तित्व परीक्षण 2 से 5 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। भर्ती अभियान का लक्ष्य 1500 रिक्तियों को भरना है। यह साक्षात्कार चरण भर्ती प्रक्रिया का एक जरूरी हिस्सा है, क्योंकि इसके माध्यम से अंतिम रूप से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो डीवी और एलपीटी में सफल हुए हैं, वे इस अंतिम चरण में भाग लेने के पात्र होंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है , "व्यक्तिगत साक्षात्कार संभवतः 02.04.2025 से 05.04.2025 तक निर्धारित है और संभवतः उसी रिपोर्टिंग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा जहां दस्तावेज सत्यापन / भाषा प्रवीणता परीक्षा आयोजित की गई थी।"
 

महत्वपूर्ण दस्तावेज जो इंटरव्यू के लिए आवश्यक हैं

साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:
  • साक्षात्कार कॉल लेटर (प्रिंटेड कॉपी)
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध आईडी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आदि)
  • आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

जरूरी निर्देश  

  • उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • इंटरव्यू के दौरान व्यावसायिक पोशाक (फॉर्मल ड्रेस) पहनना चाहिए।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक फोल्डर में व्यवस्थित रूप से रखें ताकि इंटरव्यू के दौरान किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

ऐसे डाउनलोड करें साक्षात्कार कॉल लेटर

उम्मीदवार इन आसान चरणों का पालन करके अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर "Recruitment" या "Career" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब "LBO Interview Call Letter 2025" के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका कॉल लेटर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed