{"_id":"67c1a208b89614af320352dc","slug":"rrb-group-d-recruitment-2025-last-date-tomorrow-apply-for-for-32438-posts-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB Group D: आरआरबी ग्रुप-डी की भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि करीब, मौका न गवाएं; अभी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB Group D: आरआरबी ग्रुप-डी की भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि करीब, मौका न गवाएं; अभी करें आवेदन
Fri, 28 Feb 2025 05:16 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 28 Feb 2025 05:16 PM IST
सार
RRB Group-D Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड कल ग्रुप- डी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा, जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना समय गवाएं जल्द से जल्द आवेदन करें।
विज्ञापन
RRB Railway Job
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
RRB Group-D Registration 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप-डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसमें देशभर के लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है, जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि कल है।
विज्ञापन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 32,438 पदों को भरना है।
विज्ञापन
आरआरबी ग्रुप डी 2025 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 4 से 13 मार्च, 2025 तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 'खाता बनाएं' फॉर्म और 'चुने हुए रेलवे' में भरे गए विवरण को संशोधित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
शैक्षणिक योग्यता
- सबसे पहले उम्मीदवार 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी (ITI) डिप्लोमा अब अनिवार्य नहीं है।
- आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 36 वर्ष (1 जनवरी 2025 के अनुसार) के बीच होनी चाहिए। ओबीसी के लिए 3 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये (CBT में शामिल होने पर 400 रुपये वापस किए जाएंगे) है। एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर/ईबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये (CBT में शामिल होने पर पूरी राशि वापस की जाएगी) है।