फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D: Read success special issue for success in Railway RRB Group D exam, know exam pattern

RRB Group D: रेलवे की आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कामयाबी के लिए पढ़ें सफलता का विशेषांक, जानें परीक्षा पैटर्न

Sun, 16 Feb 2025 07:39 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 16 Feb 2025 07:39 AM IST
सार

RRB Group D 2025: इस मैगजीन में पदम् पुरस्कार 2025, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024, प्रयागराज महाकुंभ से जुड़े रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां, इसरो के सौ सफल मिशन लॉन्च जैसे जरूरी करंट अफेअर्स भी दिए गए हैं। विभिन्न चर्चित मुद्दों पर विशेषज्ञों की राय इस अंक को और भी खास बना देती है।

विज्ञापन
RRB Group D: Read success special issue for success in Railway RRB Group D exam, know exam pattern
RRB Group D Exam - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RRB Group D Exam Preparation: अमर उजाला समूह की प्रतियोगी परीक्षाओं को समर्पित मासिक पत्रिका ‘सफलता’ का रेलवे की परीक्षाओं पर केंद्रित नवीनतम मार्च-2025 का आरआरबी ग्रुप डी विशेषांक लॉन्च हो गया है। आप अमर उजाला उड़ान की आधिकारिक वेबसाइट udaan.amarujala.com या फिर amazon.in पर जाकर इसे खरीद सकते हैं। विदित हो कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी 2025 ग्रुप डी के 32,438 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यह अंक इसी परीक्षा को विशेष ध्यान में रखकर बनाया गया है।
विज्ञापन

अपनी तैयारी को और बेहतर बनाए

‘सफलता’ के इस अंक में सामान्य विज्ञान के 1,200 ऐसे संभावित सवाल हैं, जिनके परीक्षा में पूछे जाने की अधिक संभावनाएं हैं। परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान व अंग्रेजी से जुड़े प्रश्नों को हल करके आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, गणित और रीजनिंग के शॉर्ट ट्रिक दिए गए हैं, जिनका अभ्यास करके आप कम समय में अधिक से अधिक सवाल हल कर पाएंगे। यह नहीं, केंद्रीय बजट 2025-26 और आर्थिक समीक्षा 2024-25 से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को भी इस मैगजीन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


और भी पढ़ें- RRB Group D Syllabus: ये है रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का सिलेबस, शुरू कर दें तैयारी; जानें चयन प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस मैगजीन में पदम् पुरस्कार 2025, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024, प्रयागराज महाकुंभ से जुड़े रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां, इसरो के सौ सफल मिशन लॉन्च जैसे जरूरी करंट अफेअर्स भी दिए गए हैं। विभिन्न चर्चित मुद्दों पर विशेषज्ञों की राय इस अंक को और भी खास बना देती है। मैगजीन में कुरुक्षेत्र व योजना जैसी पत्रिकाओं का सार और एनसीईआरटी आधारित इतिहास, विज्ञान और भूगोल जैसे विषयों से जुड़े परीक्षोपयोगी तथ्य भी दिए गए हैं, जो परीक्षा के अंतिम दिनों में क्विक रिवीजन करने में आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। रेलवे में अपनी नौकरी पक्की करने के लिए आज ही अपनी प्रति ऑनलाइन आर्डर करें और तैयारी शुरू कर दें। ऑनलाइन भुगतान करने पर आपको दस प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न (RRB Group D Exam Pattern) 

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसका कुल समय 90 मिनट होगा। जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब के साथ परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी। इसमें 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

यहां से खरीदें

  • amazon.in और udaan.amarujala.com पर उपलब्ध।
  • अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed