{"_id":"67c68bd2392ea3058c013840","slug":"rrb-group-d-mistake-in-rrb-group-d-form-correction-window-open-know-which-details-can-be-changed-2025-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB Group D: आरआरबी ग्रुप-डी फॉर्म में हो गई है गलती? खुली सुधार विंडो; जानें किन विवरणों में कर सकेंगे बदलाव","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB Group D: आरआरबी ग्रुप-डी फॉर्म में हो गई है गलती? खुली सुधार विंडो; जानें किन विवरणों में कर सकेंगे बदलाव
Tue, 04 Mar 2025 10:43 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:43 AM IST
सार
RRB Group D Form Correction: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी फॉर्म में सुधार करने के लिए सुधार विंडो खोल दी है। इस सुधार विंडो का इस्तेमाल करके आप अपनी आवेदन प्रक्रिया में हुई गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Group D Correction Window: अगर अपने आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती (RRB Group D) के लिए आवेदन करते समय फॉर्म में कोई गलती कर दी है, तो घबराएं नहीं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी फॉर्म में सुधार करने के लिए सुधार विंडो खोल दी है। इस सुधार विंडो का इस्तेमाल करके आप अपनी आवेदन प्रक्रिया में हुई गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 4 मार्च से 13 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी क्रिएट अकाउंट में भरी गई डिटेल्स और चुने गए रेलवे को बदल नहीं सकेंगे। आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा एक सप्ताह पहले जारी की जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 4 मार्च से 13 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी क्रिएट अकाउंट में भरी गई डिटेल्स और चुने गए रेलवे को बदल नहीं सकेंगे। आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा एक सप्ताह पहले जारी की जाएगी।
विज्ञापन
कौन से विवरण में कर सकते हैं बदलाव?
आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि सुधार विंडो के तहत उम्मीदवार कई प्रकार के विवरणों में बदलाव कर सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने बताया कि आप अपने आवेदन विवरण (नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, ईमेल पता और मोबाइल नंबर को छोड़कर) को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के 10 दिन बाद तक प्रत्येक अवसर पर 250 रुपये (गैर-वापसी योग्य) का संशोधन शुल्क देकर संशोधित कर सकते हैं।RRB Group D Selection Process: चयन प्रक्रिया
इस बार की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी 90 मिनट का होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। सीबीटी में अच्छे प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी के आधार पर कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सीबीटी केवल एक चरण में आयोजित किया जाएगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा।