तेरी सूरत मेरे दिल की अधिकारी है
पर मुझे तेरी पायल सबसे प्यारी है
तेरे बिछुओं की झनक तेरी चूड़ियों की खनक
मेरे दिल मे उतारे एक कटारी है
तेरी बिंदिया की चमक तेरे बाले की झलक
पड़ जाती सौ सौ चाँद सूरजों पे भी भा री है
यह देखो किस्मत मेरी तुम मेरी हो मगर
पर कह नहीं सकता तेरी यह चीजे हमारी है
तेरी ज़ुल्फों से हवाएं तेरे काजल से घटाएं
तेरी कमर से अदाएं हरदम ही हारी है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X