फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Exam 2021: Now it is not possible to conduct Group D exam in 2021, know why the delay is happening and for how long the exam can be conducted-safalta

RRB Group D Exam 2021: अब 2021 में संभव नहीं है ग्रुप D परीक्षा का आयोजन, जानें क्यों हो रहा है विलंब और कब तक करवाई जा सकती है परीक्षा

Sun, 21 Nov 2021 12:01 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 21 Nov 2021 12:01 PM IST
सार

ग्रुप D भर्ती के लिए अब इस साल परीक्षा करवाना संभव नहीं दिख रहा है। 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हो रही इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
RRB Group D Exam 2021: Now it is not possible to conduct Group D exam in 2021, know why the delay is happening and for how long the exam can be conducted-safalta
rrb group d - फोटो : amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अब 2021 में परीक्षा करवाना संभव नहीं दिख रहा है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अभी तक इस परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की गई है, ऐसे में अभ्यर्थियों का इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है। ग्रुप D के इन 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE RRB Goup D Mock Test & Course- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

क्यों हो रहा है विलंब :

इस भर्ती के लिए पहले एजेंसी नहीं मिलने की वजह से परीक्षा के आयोजन में देरी हो रही थी। बाद में जब एजेंसी का चयन हुआ तो उस समय तक देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी थी। कोरोना महामारी के पहले लहर के बीतने के बाद इस परीक्षा का आयोजन अप्रैल से जून के महीने के करवाने का ऐलान किया गया था, लेकिन इस समय तक देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आ गई और फिर से परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका।

विज्ञापन

अब इस साल परीक्षा आयोजित करना नहीं है संभव :

ग्रुप D की इस भर्ती के लिए अब इस साल परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है। इस परीक्षा में तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों को शामिल होना है, ऐसे में कोरोना महामारी को देखते हुए इसकी परीक्षा भी कई फेज में आयोजित करनी होगी। अगर रेलवे हाल फिलहाल में एग्जाम का शेड्यूल जारी भी कर दे, तब भी इस परीक्षा के आयोजन में काफी समय लगना तय है। साथ ही रेलवे इस भर्ती के लिए कब तक परीक्षा की तारीखें घोषित करेगी, इसको लेकर भी अभी तक रेलवे ने कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक कराई जा सकती है परीक्षा :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अब अगले साल की शुरआत में किया जा सकता है। हालांकि, अगर रेलवे ग्रुप D के पहले चरण की परीक्षा के पहले NTPC भर्ती के लिए दुसरे चरण की परीक्षा आयोजित करती है, तो ऐसे में अभ्यर्थियों का इंतजार और भी बढ़ सकता है। लेकिन, रेलवे ने अभी तक इस दोनों परीक्षाओं को लेकर कोई भी अपडेट नहीं जारी किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं से संबंधित जानकारी के लिए RRB/RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं या SSC GD, UP SI, UP लेखपाल समेत अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed