फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Exam 2021: Amidst the number of seats decreasing year after year in the recruitment, Group D recruitment exam is a big hope for the students, know this important information related to it-safalta

RRB Group D Exam 2021: भर्तियों में साल दर साल घट रही सीटों की संख्या के बीच ग्रुप D भर्ती परीक्षा है छात्रों के लिए बड़ी उम्मीद, जानिए इससे जुड़ी ये जरूरी जानकारी

Tue, 10 Aug 2021 04:17 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 10 Aug 2021 04:17 PM IST
सार

रेलवे द्वारा ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में आवेदन मांगे गए थे। ग्रुप D के इन 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
RRB Group D Exam 2021: Amidst the number of seats decreasing year after year in the recruitment, Group D recruitment exam is a big hope for the students, know this important information related to it-safalta
rrb group d

विस्तार

देश भर के विभिन्न विभागों में भर्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन मुख्यतः SSC, IBPS, RRC/RRB द्वारा किया जाता है। हाल फिलहाल के दौर में यह देखा गया है कि इन भर्ती संस्थाओं द्वारा निकाले जाने वाले भर्तियों की संख्या में लगातार गिरावट आई है और साल दर साल सीटों की संख्या में कमी होते जा रही है। हालांकि कमी सिर्फ सीटों की संख्या में ही आई है जबकि आवेदकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सभी विभागों में रिक्तियों की संख्या में भले ही कमी आई हो, लेकिन रेलवे ग्रुप D की भर्ती से अभ्यर्थियों को काफी उम्मीद है। दरअसल रेलवे ने मार्च 2019 में ही ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। रिक्तियों की इतनी बड़ी संख्या होने की वजह से इसे इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक माना जा रहा है। अगर आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने जा रहे हैं और आपको भी ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करनी है, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

भर्ती परीक्षा का आयोजन नहीं होने की वजह से अभ्यर्थी हो रहे हैं परेशान :

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, हालांकि इन पदों के लिए कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है। आवेदन किए हुए 2 साल से अधिक का समय बीत जाने तथा अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं होने की वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान हो रहे हैं। दरअसल इन 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 1.15 करोड़ से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, लेकिन भर्ती परीक्षा का आयोजन नहीं होने की वजह से सभी अभ्यर्थी परेशान हैं।

विज्ञापन

कब तक हो सकता है भर्ती परीक्षा का आयोजन :

ग्रुप D के इन 1.03 लाख पदों पर बहाली के लिए रेलवे जल्द ही भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है। दरअसल रेलवे ने मार्च 2019 में ग्रुप D तथा NTPC दोनों भर्तियों के लिए आवेदन मांगे थे। रेलवे ने NTPC के पदों पर भर्ती के लिए आखिरी दौर की परीक्षा का आयोजन 23 से 31 जुलाई तक किया था। रेलवे द्वारा NTPC भर्ती परीक्षा का आयोजन करवा लिए जाने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि रेलवे अगस्त के महीने में ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए भी तारीखों की घोषणा कर सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे ग्रुप D या अन्य भर्ती परीक्षाओं में शामिल होकर सरकारी नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते हैं , तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D,  UPSSSC PET, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed