फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Exam 2025: Exam City Slip Released for Ministerial and Isolated Posts, Download Here Now

RRB Exam 2025: आरआरबी मिनिस्टीरियल-आइसोलेटेड भर्ती के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी; ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 03 Sep 2025 05:04 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 03 Sep 2025 05:04 PM IST
सार

RRB Exam City Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRB Exam 2025: Exam City Slip Released for Ministerial and Isolated Posts, Download Here Now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RRB Exam City Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी पोस्ट के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा 10 सितंबर से 12 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा का एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान का माध्यम से 1036 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ और वेलफेयर इंस्पेक्टर, चीफ लॉ असिस्टेंट, कुक, पीजीटी, टीजीटी, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पुरुष और महिला), असिस्टेंट मिस्ट्रेस (जूनियर स्कूल), म्यूजिक मिस्ट्रेस, डांस मिस्ट्रेस, प्रयोगशाला सहायक (स्कूल), हेड कुक और फिंगरप्रिंट परीक्षक जैसे पदों की पेशकश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों का एक सिंगल कंप्यूटर टेस्ट (CBT) होगा, उसके बाद ट्रांसलेशन टेस्ट (TT)/परफॉरमेंस टेस्ट (PT)/टीचिंग स्किल टेस्ट (TST) (जैसा लागू हो) होगा, और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच होगी।

परीक्षा पैटर्न

सिंगल स्टेज सीबीटी में 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें 90 मिनट में पूरा करना होगा। विकलांग उम्मीदवार (PwBD) जो स्क्राइब सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा पूरी करने के लिए 120 मिनट दिए जाएंगे। सीबीटी में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

RRB Exam City Slip 2025: ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Ministerial and Isolated Exam City Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) डालकर सबमिट करें।
  • अब अपनी परीक्षा सिटी स्लिप देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed