फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP Recruitment 2018- invited applications for 26502 post of Assistant Loco Pilot and other

भारतीय रेलवे में निकली है 26,000 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Mon, 05 Feb 2018 07:41 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
RRB ALP Recruitment 2018-  invited applications for 26502 post of Assistant Loco Pilot and other

आप भारतीय रेलवे में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और अन्य तकनीकी पदों पर 26,000 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं और इसके लिए रेलवे रिक्रुट्मेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आवेदन के लिए अंतिम तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है। भारतीय रेलवे से जुड़ना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता: 10वीं-12वीं और आईटीआई पास 
आयु सीमा: 18 साल से ऊपर और 28 से कम उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सरकारी मापदंडों के अनुसार इसमें भी कुछ छूट दी जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट: indianrailways.gov.in
वेतनमान: प्रारंभिक वेतन 19, 900 रुपए (सातवें सीपीसी पे मेट्रिक्स का दूसरा लेवल) रहेगा। इसके अलावा भी अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

नेगेटिव मार्किंग भी होगी

RRB ALP Recruitment 2018-  invited applications for 26502 post of Assistant Loco Pilot and other
चयन प्रक्रिया- असिस्टेंट लोको पायलट और अन्य तकनीकी पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन 4 चरणों में होगा।
पहला चरण: सीबीटी
दूसरा चरण: सीबीटी
तीसरा चरण: कम्प्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण
चौथा चरण: दस्तावेज सत्यापन

गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी। एक गलत उत्तर देने पर एक तिहाई नंबर काटे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग पहले और दूसरे चरणों के सीबीटी में होगी। वहीं कम्प्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

ऐसे करें आवेदन- उम्मीदवारों को इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए, आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपए। उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed