RRB ALP 2025: मॉक टेस्ट से करें अपनी तैयारी का मूल्यांकन, आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव है लिंक
RRB ALP Mock Test 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की सहायक लोको पायलट भर्ती के सीबीटी-2 में शामिल होने वाले उम्मीदवार मॉक टेस्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मॉक टेस्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB ALP CBT 2 Mock Test 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) सहायक लोको पायलट के 18,799 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। सीबीटी-1 में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अब कंप्यूटर-आधारित टेस्ट-2 (CBT-2) के लिए उपस्थित होना होगा। भर्ती बोर्ड ने इस चरण के लिए मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया है।
जिन भी उम्मीदवारों ने चरण-1 परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है और चरण-2 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर मॉक टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं।
RRB ALP CBT 2 Hall Ticket: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
सीबीटी-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर और परीक्षा केंद्र का पता जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
RRB ALP CBT 2 Exam Date: कब होगी परीक्षा?
आरआरबी एएलपी चरण 2 परीक्षा संभवतः 19 और 20 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 25,271 उम्मीदवार होंगे शामिल होंगे। आरआरबी एएलपी भर्ती अभियान 2025 का लक्ष्य विभाग में कुल 18,799 रिक्तियों को भरना है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "अवैध विचार पर नौकरियों के लिए नियुक्ति के फर्जी वादों के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करने वाले दलालों से सावधान रहें। आरआरबी चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित हैं और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।"
RRB ALP CBT 2 Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
रेलवे भर्ती बोर्ड ने शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। इसकी मदद से अभ्यर्थी जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। सीबीटी-2 के लिए प्रवेश पत्र भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, ALP CBT 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।