RRB Notice: आरआरबी भर्ती के सभी अभ्यर्थियों को कराना होगा आधार वेरिफिकेशन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
RRB: रेलवे में किसी भी पद पर नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने नोटिस में कहा है, कि किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने आधार के साथ वेरिफिकेशन करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB: रेवले भर्ती बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने आरआरबी में किसी भी पद के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सूचित करते हुए कहा है कि, उम्मीदवारों को किसी भी पद के लिए आवेदन करते समय अपनी पहचान आधार सत्यापन के माध्यम से प्रमाणित करना होगा।
आवेदकों/उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी विभिन्न केंद्रीयकृत रोजगार सूचनाओं (सीईएन) के लिए आवेदन करते समय अपनी पहचान आधार सत्यापन के माध्यम से प्रमाणित करें, आधार सत्यापन मोड के माध्यम से आरआरबी आवेदन प्रस्तुत करने से आवेदकों के लिए परीक्षा केंद्रों में प्रवेश आसान हो जाएगा और परीक्षा के बाद की प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी।
जिन आवेदकों/उम्मीदवारों ने 2024 के दौरान आरआरबी द्वारा जारी सीईएन के लिए अपने आवेदन पहले ही आधार के अलावा अन्य दस्तावेजों (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन, वोटर आईडी आदि) का उपयोग करके जमा कर दिए हैं, वे www.rrbapply.gov.in पर अपने उपयोगकर्ता क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके आधार सत्यापन पूरा कर सकते हैं। यह आधार सत्यापन एक बार की प्रक्रिया है और यह सभी वर्तमान और भविष्य की नौकरी अधिसूचनाओं और आवेदनों के लिए स्वचालित रूप से मान्य होगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड किसी तीसरी पार्टी के साथ आधार विवरण को न तो सहेजेंगे या न ही साझा करेंगे और न ही संबंधित सीईएन के उद्देश्यों के अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए उनका उपयोग करेंगे।
उम्मीदवार ध्यान दें, रेलवे भर्ती बोर्ड भारतीय रेल में असिस्टेंट लोको पायलट के 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए जल्द ही तारीखों का ऐलान करेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 से शुरू की थी, जो 19 फरवरी तक चली।