सरकारी नौकरी: इस सूबे में सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई
राजस्थान सरकार की ओर से बीते माह सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्ती शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार की ओर से बीते माह सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्ती शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए आरपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।
आरपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, राज्य लोकसेवा विभाग में कुल 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए 03 सितंबर, 2021 से आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख दो अक्तूबर, 2021 है। ऐसे में उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आरपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती है।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अधिसूचना के अनुसार, इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अर्थशास्त्र में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। या फिर, स्टैटिक्स यानी सांख्यिकी में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री हो अथवा वाणिज्य संकाय यानी कॉमर्स में सांख्यिकी विषय के साथ मास्टर डिग्री, या फिर एमएससी एग्रीकल्चर (कृषि) में सांख्यिकी विषय के साथ कम से कम द्वितीय श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए।
पात्रता मानदंड
वहीं, अधिसूचना के मुताबिक आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सांख्यिकी अधिकारी के पद की और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना विज्ञापन देख सकते हैं और यहीं से आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
आरपीएससी एसओ भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
- भर्ती अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26- 08-2021
- आवेदन की प्रारंभिक : 03-09- 2021
- आवेदन की आखिरी तारीख : 02-10- 2021
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए: 350 रुपये
- ओबीसी के लिए: 250 रुपये
- एससी/ एसटी के लिए: 150 रुपये
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- Statistical Officer के लिए उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in या फिर sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां रजिस्ट्रेशन करें और फिर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरी करें।