RPSC SI: दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द, दोबारा होगा एग्जाम; जानें कौन से अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल, देखें नोटिस
RPSC SI Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने दारोगा भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। लंबे समय से विवादों और पेपर लीक के आरोपों में घिरी इस परीक्षा को लेकर आयोग ने बड़ा फैसला लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC SI Bharti: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। लंबे समय से विवादों और पेपर लीक के आरोपों में घिरी इस भर्ती प्रक्रिया को आयोग ने पूरी तरह रद्द कर दिया है।
राज्य सरकार की सिफारिश के बाद आयोग ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को दोबारा आयोजित कराने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि नई परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले आयोजित परीक्षा के दोनों पेपर दिए थे।
किन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका?
नई परीक्षा पुराने विज्ञापन (03-02-2021) और शुद्धि पत्र (07-06-2021) के आधार पर ही होगी। यानी पहले जो नियम तय थे, वही इस बार भी लागू रहेंगे। इस परीक्षा में केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने पहले लिखित परीक्षा दी थी। इन अभ्यर्थियों को अपने पुराने आवेदन में जरूरी जानकारी अपडेट करने का मौका 16-05-2026 से 30-05-2026 तक दिया जाएगा।
केवाईसी पूरा करना अनिवार्य
अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में केवल कुछ ही जानकारियों में सुधार कर सकते हैं, जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पत्राचार का पता, लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर।
संशोधन करने से पहले OTR (One Time Registration) में KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। अगर KYC पूरी नहीं है, तो पहले उसे पूरा करना होगा, तभी आवेदन में कोई भी बदलाव किया जा सकेगा।
RPSC SI Application Correction Guide: समझें पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले अभ्यर्थी अपनी SSO ID में लॉगिन करें और My Recruitment सेक्शन खोलें।
- My Recruitment में जाकर SI-2021 भर्ती के सामने दिए गए Edit बटन पर क्लिक करें।
- अगर KYC पूरी है तो सीधे एडिट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगर KYC अधूरी है तो पहले OTR में KYC पूरा करना जरूरी है।
- Edit विकल्प खुलने के बाद अनुमत जानकारी (मोबाइल, ईमेल, फोटो आदि) में सुधार करें और सेव कर दें।
- अगर आवेदन पुरानी SSO ID में है, तो “Fetch Application Form” ऑप्शन का उपयोग करके उसे नई SSO/OTR में ट्रांसफर करें और फिर एडिट करें।
समझें फाइनल सबमिशन और जरूरी शर्तें
अभ्यर्थी की OTR में सेव लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपने आप आवेदन में जुड़ जाएंगे। बाकी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल और पत्राचार का पता अभ्यर्थी को खुद लॉगिन करके सही करना होगा या जरूरत न हो तो उसे वैसा ही स्वीकार करना होगा।
अगर कोई बदलाव किया गया है या नहीं भी किया गया है, तो अभ्यर्थी को Edit mode में जाकर यह घोषणा करनी होगी कि जानकारी सही है और OTR डेटा के उपयोग की सहमति है। इसके बाद OTP वेरिफिकेशन से फाइनल सबमिट करना जरूरी है, नहीं तो आवेदन स्वीकार नहीं होगा और एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से सितंबर 2026 में होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर RPSC वेबसाइट देखते रहना चाहिए।