{"_id":"67a81d304b1773aab006cca1","slug":"rpsc-recruitment-rajasthan-assistant-professor-apply-soon-last-chance-for-degree-holder-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPSC Recruitment: डिग्रीधारियों के लिए आखिरी मौका, राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPSC Recruitment: डिग्रीधारियों के लिए आखिरी मौका, राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन
Sun, 09 Feb 2025 08:47 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:47 AM IST
सार
RPSC Recruitment: राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 10 फरवरी 2025 को समाप्त हो जाएगी। डिग्रीधारी नीचे दिए गए विवरण के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) के लिए भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 10 फरवरी 2025 को समाप्त हो जाएगी। यह भर्ती 30 विभिन्न विषयों में कुल 574 पदों के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2025 से शुरू हुई थी। इच्छुक अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि यदि वे एक से अधिक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
रिक्त पदों का विवरण
हाल ही में आयोग ने पदों की संख्या में एक कटौती की थी, जिससे पहले घोषित 575 पदों की संख्या घटकर 574 रह गई है। संगीत विषय में वैकेंसी की संख्या 7 से घटाकर 6 कर दी गई है। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: सबसे अधिक पद भूगोल में हैं (60 पद), उसके बाद हिंदी में 58, राजनीति विज्ञान में 52 और इतिहास में 31 पद हैं। अन्य विषयों में भी विभिन्न संख्या में पद उपलब्ध हैं जैसे कि अर्थशास्त्र (23), अंग्रेजी (21), संस्कृत (26), समाजशास्त्र (24), वनस्पति शास्त्र (42), केमिस्ट्री (55), गणित (24), फिजिक्स (11), प्राणी शास्त्र (38) आदि।
विज्ञापन
आयु सीमा में छूट
आयु सीमा में छूट के बारे में आयोग की तरफ से महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया था। वर्ष 2023 में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार, जिन पदों का विज्ञापन 2023 में जारी हुआ था, उन पर 1 जुलाई 2025 को अधिक आयु के अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं, 2020-21 में प्रकाशित पदों के लिए आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। संगीत विषय से जुड़े पदों पर कोई आयु सीमा में छूट नहीं दी जाएगी क्योंकि यह विज्ञापन पहली बार जारी किया गया है।पात्रता और चयन प्रक्रिया
राजस्थान सहायक प्रोफेसर रिक्तियों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी। लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें तीन पेपर होंगे: दो पेपर संबंधित विषयों से होंगे (75-75 अंक प्रत्येक) और एक पेपर राजस्थान जनरल स्टडीज से संबंधित होगा (50 अंक)।
RPSC Assistant Professor 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन कर सकते हैं:- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- 'RPSC सहायक प्रोफेसर 2025' पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।