फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Recruitment 2025: 500 Agriculture Lecturer Posts Open form 4 September 2025 Check Eligibility

RPSC Vacancy: राजस्थान में निकलीं कृषि शिक्षक की 500 नौकरियां! लिखित परीक्षा से होगा चयन, जानें जरूरी योग्यता

Fri, 29 Aug 2025 09:50 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 29 Aug 2025 09:50 AM IST
सार

RPSC Lecturer Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कृषि शिक्षक के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 4 सितंबर से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
RPSC Recruitment 2025: 500 Agriculture Lecturer Posts Open form 4 September 2025 Check Eligibility
RPSC - फोटो : https://rpsc.rajasthan.gov.in/

विस्तार

RPSC Teacher Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए कृषि विषय में स्कूल लेक्चरर के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू होगी और इसकी आखिरी तारीख 3 अक्तूबर 2025 की रात 12 बजे है।

विज्ञापन


इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख और स्थान की जानकारी बाद में आयोग द्वारा दी जाएगी।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास यूजीसी मान्यता प्राप्त कृषि या बागवानी में चार वर्षीय स्नातक डिग्री, संबंधित विषय में पीजी डिग्री और बी. एड. होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01.01.2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार 01.01.2026 को निर्धारित अधिकतम आयु से ऊपर हो जाता है, तो उन्हें नियमों के अनुसार दो वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

आयु सीमा में कितने वर्ष की मिलेगी छूट?

आयु सीमा में छूट विभिन्न वर्गों के लिए इस प्रकार है: राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/ई.डब्ल्यू.एस की महिला उम्मीदवारों को 10 साल, सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट मिलेगी। विधवा और परित्यक्ता महिलाएं आयु सीमा से मुक्त रहेंगी।

इतना मिलेगा वेतन 

वेतन इस पद के लिए पे-बैंड और पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 में निर्धारित किया गया है, जिसमें ग्रेड पे 4800 रुपये शामिल है।

देखें परीक्षा पैटर्न

पेपर-I सामान्य अध्ययन: इस पेपर की अवधि 1 घंटा 30 मिनट है। इसमें राजस्थान और भारत का इतिहास, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, मानसिक योग्यता, माध्यमिक स्तर का गणित और सांख्यिकी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा योग्यता, समसामयिक घटनाएं, सामान्य विज्ञान, भारतीय राजनीति, राजस्थान का भूगोल, शैक्षिक मनोविज्ञान, शैक्षिक प्रबंधन और बच्चों के निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 जैसे विषय शामिल होंगे।

पेपर-II संबंधित विषय: इस पेपर की अवधि 3 घंटे है। इसमें संबंधित विषय का ज्ञान उच्चतर माध्यमिक, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर परखा जाएगा। इसके अलावा शिक्षाशास्त्र, शिक्षण सामग्री और शिक्षा में कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed