फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC RAS Mains Result 2022 released at rpsc.rajasthan.gov.in sarkari result

RPSC RAS Mains Result: आरपीएससी ने जारी किया प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Wed, 31 Aug 2022 03:39 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 03:39 PM IST
सार

RPSC RAS Mains Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 2174 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
RPSC RAS Mains Result 2022 released at rpsc.rajasthan.gov.in sarkari result
RPSC Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RPSC RAS Mains Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग/RPSC की ओर से राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम बीती रात 30 अगस्त, 2022  को जारी किए गए हैं। इस डाउनलोड  करने का लिंक अब पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए बताते हैं आपको इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

RPSC RAS Mains Result: इतने उम्मीदवार हुए सफल
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 2174 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सभी सफल उम्मीदवारों को अब इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण का शेड्यूल जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC RAS Mains Result: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा  राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन बीते 20 और 21 मार्च, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 988 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। इनमें राज्य सेवा के लिए 363 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 625 रिक्तियां हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन

RPSC RAS Mains Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रिजल्ट के टैब में जाएं। 
  • अब आपको यहां परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा, इस पर क्लिक करें। 
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed