{"_id":"6792f0b09efa698901076f08","slug":"rpsc-ras-exam-nine-days-left-for-ras-preliminary-exam-know-exam-tips-2025-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPSC RAS Exam: आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के नौ दिन बाकी, इन बातों का रखें ख्याल; जानें एग्जाम टिप्स","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPSC RAS Exam: आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के नौ दिन बाकी, इन बातों का रखें ख्याल; जानें एग्जाम टिप्स
Fri, 24 Jan 2025 07:15 AM IST
शिवम गर्ग
देवाशीष उपाध्याय, एग्जाम एक्सपर्ट
देवाशीष उपाध्याय, एग्जाम एक्सपर्ट
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:15 AM IST
सार
RPSC RAS Exam 2024: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा दो फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाली है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके पास महज नौ दिन का ही समय बचा है। इसलिए नीचे आपको कुछ एग्जाम टिप्स दी गई हैं।
विज्ञापन
RPSC RAS Exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC RAS Exam Tips: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) विभिन्न प्रशासनिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RPSC RAS Exam) आयोजित करता है। इस साल भी यह परीक्षा आगामी दो फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाली है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके पास महज नौ दिन का ही समय बचा है।
ऐसे में हो सकता है परीक्षा को लेकर आप घबरा भी रहे हों। बजाय परेशान होने के महत्वपूर्ण विषयों एवं अवधारणाओं से संबंधित जो कुछ भी आपने पढ़ा है, उसी का जितनी ज्यादा बार हो सके अच्छे से रिवीजन करें। जितनी ज्यादा आपकी कांसेप्ट पर पकड़ मजबूत होगी, उतना ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता की संभावनाएं भी।
विज्ञापन
ऐसे में हो सकता है परीक्षा को लेकर आप घबरा भी रहे हों। बजाय परेशान होने के महत्वपूर्ण विषयों एवं अवधारणाओं से संबंधित जो कुछ भी आपने पढ़ा है, उसी का जितनी ज्यादा बार हो सके अच्छे से रिवीजन करें। जितनी ज्यादा आपकी कांसेप्ट पर पकड़ मजबूत होगी, उतना ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता की संभावनाएं भी।
विज्ञापन
राजस्थान को गहराई से जानें
परीक्षा में राज्य आधारित सामान्य ज्ञान (जीके) और करंट अफेअर्स का खासा महत्व होता है। ऐसे में, इस पक्ष पर ध्यान केंद्रित करते हुए रिवीजन पर जोर देना चाहिए।- इतिहास और संस्कृति: सामान्य इतिहास से परे जाकर राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, साहित्य और लोक परंपराओं पर ध्यान दें। प्रमुख राजस्थानी लेखकों, कलाकारों और शासकों के कार्यों का रिवीजन करें। इसमें राजस्थान बोर्ड की पाठ्यपुस्तकें बेहद कारगर साबित हो सकती हैं।
- भूगोल: राजस्थान की अनूठी भौगोलिक विशेषताओं, जलवायु, प्राकृतिक संसाधनों और सामाजिक-आर्थिक स्थितियों को समझें। जिलों, नदियों और औद्योगिक क्षेत्रों को समझने के लिए मानचित्र का प्रयोग करें।
- करंट अफेअर्स: यह सबसे जरूरी भाग है। राजस्थान से संबंधित करंट अफेअर्स पर पूरा ध्यान दें। राज्य-विशिष्ट मुद्दों, नीतियों और योजनाओं से अपडेट रहने के लिए स्थानीय समाचारों और सरकारी वेबसाइटों का उपयोग करें।