फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Rajasthan School Lecturer Vacancy For 6000 Posts Know How to Apply Online recruitment.rajasthan.gov.in

RPSC Lecture Recruitment: आरपीएससी राजस्थान स्कूल व्याख्याता के छह हजार पदों के लिए भर्ती आवेदन शुरू, जानें पात्रता

Fri, 06 May 2022 07:21 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 07:21 PM IST
सार

Rajasthan School Lecturer Vacancy: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से व्याख्याता स्कूल शिक्षा परीक्षा 2022 के लिए छह हजार से अधिक रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
RPSC Rajasthan School Lecturer Vacancy For 6000 Posts Know How to Apply Online recruitment.rajasthan.gov.in
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPSC Rajasthan School Lecturer Vacancy: राजस्थान में सरकारी स्कूल में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए बड़ी भर्ती निकली है। इसके तहत, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से व्याख्याता स्कूल शिक्षा परीक्षा 2022 के लिए 6000 से अधिक रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


स्कूल व्याख्याता पद के योग्य उम्मीदवार चार जून तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर उपरोक्त रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरपीएससी भर्ती अभियान स्कूल व्याख्याताओं की 6000 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आयोग चयन के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा। इस में दो पेपर होंगे। पेपर- एक 150 अंकों का होगा और पेपर-दो 300 अंकों का होगा। 

विज्ञापन

RPSC Lecture Recruitment: विषय वार रिक्तियों का विवरण

विषय पद संख्या
जीव विज्ञान 162
वाणिज्य 130
संगीत 12
ड्राइंग 70
कृषि 280
भूगोल 793
इतिहास 807
हिंदी 1462
राजनीति विज्ञान 1196
अंग्रेजी 342
संस्कृत 194
रसायन विज्ञान 122
गृह विज्ञान 22
भौतिकी 82
गणित 68
अर्थ शास्त्र 62
समाज शास्त्र 13
लोक प्रशासन 9
पंजाबी 15
उर्दू 40
कोच (कुश्ती) 1
कोच (खो-खो) 1
कोच (हॉकी) 1
कोच (जिमनास्टिक) 1
कोच (फुटबॉल) 3
शारीरिक शिक्षा 112

 

RPSC Lecturer Recruitment: आयु सीमा

आरपीएससी स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। 

 

विज्ञापन

RPSC Lecturer Recruitment: परीक्षा शुल्क

आरपीएससी स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए अनारक्षित / बीसी / ईबीसी (क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों को 350 रुपये का शुल्क देना आवश्यक है। वहीं, ईडब्ल्यूएस / बीसी / ईबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 150 रुपये के लिए लागू है। 

 

RPSC Lecturer Recruitment के लिए आवेदन करने के चरण

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. आरपीएससी स्कूल लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. आरपीएससी पोर्टल पर रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  4. आरपीएससी का आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
  6. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed