फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC has released the Interview Admit Card for the Superintendent Garden posts sarkari naukri

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान पीएससी ने जारी किया उद्यान अधीक्षक भर्ती साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र

Mon, 14 Feb 2022 05:00 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 05:00 PM IST
सार

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उद्यान अधीक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 18 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के केंद्र, समय और साक्षात्कार के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्दश आदि दिए गए हैं।

विज्ञापन
RPSC has released the Interview Admit Card for the Superintendent Garden posts sarkari naukri
RPSC Superintendent Garden Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उद्यान अधीक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस साक्षात्कार में शामिल होना चाहते हैं, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक/रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। 
विज्ञापन

Superintendent Garden Admit Card: 18 फरवरी को होगा साक्षात्कार
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उद्यान अधीक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 18 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के केंद्र, समय और साक्षात्कार के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्दश आदि दिए गए हैं। इसे ध्यान से पढ़ लें और निर्धारित समय पर साक्षात्कार में शामिल हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Superintendent Garden Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे उद्यान अधीक्षक भर्ती साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed